रायपुर। छत्तीसगढ़ में ACB की टिम ने दो बड़ी कार्रवाई की है। लोरमी में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है तो जगदलपुर में PWD के EE को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मो जानकारी के अनुसार ACB की टीम ने कार्यपाल अभियंता अजय कुमार टैंभूरने को उनके घर में छापामार कर गिरफ्तार किया है। टैंभूरने जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। उनके ऊपर ठेकेदार को काम दिलाने के नाम पर 2 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। ठेकेदार को कार्यपालन अभियंता ने जगदलपुर के साकेत कॉलोनी स्थित अपने सरकारी घर में रिश्वत की रकम लेकर बुलाया था। चूंकि ठेकेदार रिश्वत देना नहीं चाहता था, बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। यही कारण है कि ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी। शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने EE को पकड़ने की योजना बनाई और सुबह उनके घर पहुंच गए और कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टैंभूरने को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी की कार्रवाई अभी चल रही है और टैंभूरने से पूछताछ की जा रही है।
ACB ने दूसरी कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो ने दूसरी कार्रवाई मुंगेली जिले के लोरमी में की है।
बिलासपुर ACB की टीम ने लोरमी क्षेत्र में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी नंदकुमार साहू निवासी पाली के घर में अवैध कनेक्शन से बिजली चल रहा था। जिस पर कार्यवाही न करने के लिए कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता ने नंदकुमार साहू से 50 हजार रुपए की मांग की थी। बहुत मोलभाव करने के बाद सौदा 15 हजार रुपए में तय हुआ। तय सौदा के अनुसार प्रार्थी आज 15 हजार रुपए लेकर बिजली विभाग का कार्यालय पहुंच गया। कनिष्ठ अभियंता ने रिश्वत की राशि को कार्यालय से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक किराना दुकान के पास पहुंचकर लेने की बात कही। इसके बाद प्रार्थी बताए दुकान के पास पहुंचा जहां पर कुछ देर बाद कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी निजी वाहन क्रमांक cg 12 AL 4403 से पहुंचे। यहां प्रार्थी को गाड़ी के अंदर बुलाकर रिश्वत की रकम 15 हजार रुपए ली। इसके बाद ACB की टिम ने कनिष्ठ अभियंता को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी टीम ने कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मुंगेली न्यायालय में पेश किया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
