बिलासपुर। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। जमीन के लालच में बहन के पुत्र ने ही अपनी बड़ी मां की बेरहमी से हत्या की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 18.06.2025 को थाना कोटा को सूचना मिली कि ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में बुजुर्ग महिला श्रीमती कुंवारियां बाई बघेल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। महिला के सिर और गले के पास वार किया गया है। घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा, थाना प्रभारी कोटा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। FSL की टीम एवं डॉग स्कॉट के द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद मर्ग पंचनामा कर, थाना कोटा में अपराध क्रमांक 593/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. कायम किया गया है। विवेचना दौरान आसपास के ग्रामीणों और मृतका के परिजनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि मृतिका लगभग 60 साल की थी और अकेले रहती थी। उसका पति और कोई संतान नहीं है। उसकी स्वयं की एवं पिता की लगभग चार एकड़ जमीन थी, जिसकी कृषि से प्राप्त आय से जीवन यापन करती थी। मृतिका पांच बहने थी, जिनमें जमीन का बंटवारा नहीं हुआ था। उसके घर के पास ही उसकी बहन का बेटा सौखी नवरंग अपने परिवार के साथ रहता था। संदेह के आधार पर मृतका के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ प्रारंभ की गई और घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए गए। संदेही सौखी नवरंग को तलब कर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ किया गया तो अपनी बड़ी मां मृतिका श्रीमती कुंवारियां बाई बघेल पिता समेलाल उम्र 60 वर्ष के साथ जमीन बटवारा की बात पर विवाद होना बताया और पिछले दो-तीन साल से बातचीत बंद नहीं होने की जानकारी दी। इसी नाराजगी में मौका देखकर धारदार टांगिया से सिर एवं गले पर वार कर हत्या करना कबूल किया। आरोपी सौखी नवरंग पिता भगत राम नवरंग उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खुरदुर थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
00 नाम आरोपी
सौखी नवरंग पिता भगत राम नवरंग उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खुरदुर थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)
उक्त विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी श्री तोप सिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद बंजारे, प्रधान आरक्षक 938 घनश्याम आडिल, आरक्षक 1086 भोप साहू, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू , आरक्षक 1206 सोमेश्वर साहू, आरक्षक 1507 अजय सोनी एवं अन्य स्टाफ का विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 25, 2026बर्ड फ्लू एलर्ट : नष्ट किए गए 22 हजार मुर्गे – मुर्गियां और 26 हजार अंडे, 80 क्विंटल दाना भी फेंका गया
बिलासपुरMarch 25, 2026रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उतखनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 01 JCB, 03 हाइवा और 10 ट्रेक्टर जप्त
बिलासपुरMarch 25, 2026अश्लील विडियो भेजकर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, गिरोह का एक आरोपी गिरफतार
बिलासपुरMarch 25, 2026बिलासपुर में बर्ड फ्लू : कई वार्डों को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन घोषित, 10 किमी क्षेत्र में निगरानी बढ़ी
