शनिवार को योग दिवस : स्वास्थ मंत्री ने कहा न तो पत्रकारों को कभी रोका और न कभी दुर्व्यवहार किया, देश और समाज के निर्माण ने उनकी बड़ी भूमिका है

बिलासपुर। शनिवार के योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बेहतराई के इनडोर स्टेडियम में सामूहिक योग का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले प्रदेश स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक प्रेसवार्ता में योग दिवस की जानकारी दी। इस अवसर एक सवाल के जवाब में कहा न तो मैं पत्रकारों को कभी रोकने के लिए कहा और न हो कभी दुर्व्यवहार किया। पत्रकारों के लिए मै हमेशा उपलब्ध रहा हूं और जो सवाल पूछे जाते है उनका जवाब देता हूं ?

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा है कि कल शनिवार 21 जून 2025 को पूरी दुनिया “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ“ की थीम के साथ 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रही है। गत दस वर्षों में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को दुनिया में अपना उचित स्थान मिला है। भारत सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत की योग आधारित अर्थव्यवस्था कुल 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की हो चुकी है और 1 लाख से अधिक प्रमाणित योग शिक्षक दुनिया के 190 देशों में योग सीखने-सिखाने का कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने शुक्रवार को यहाँ भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आहूत पत्रकार वार्ता में बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में यह प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाए, तब बहुत-से लोग जो पहले योग का मज़ाक उड़ाया करते थे, उन्हें यह कल्पना भी नहीं रही होगी कि यह पहल एक दिन वैश्विक आंदोलन का रूप ले लेगी। इस ऐतिहासिक क्षण में 177 देशों ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत की जीत थी। श्री मोदी ने न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में भारतीय मूल्यों और परंपराओं के प्रति एक नई जागरुकता उत्पन्न की है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को 21 जून को मनाने के पीछे एक गहरा और वैज्ञानिक कारण भी है। 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है। इसी दिन दक्षिणायन की शुरुआत होती है। भारतीय शास्त्रों और आयुर्वेद में यह माना गया है कि दक्षिणायन के प्रारंभ से वातावरण में अशुद्धता बढ़ने लगती है और हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे समय में तन और मन को संतुलित बनाए रखने, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और आत्मिक शांति प्राप्त करने के लिए योग एक अत्यंत प्रभावी साधन है। इस वर्ष 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने के लिए भारत सरकार ने 10 तरह के खास आयोजन किये हैं। इस वर्ष योग संगम का आयोजन कर 10 हजार स्थानों पर एक साथ योग प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीर्घकालिक सामुदायिक जुड़ाव के लिए 1 हजार योग पार्कों का विकास किया जाएगा। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और हाशिए पर रहे समूहों के लिए विशेष योग कार्यक्रम रखे जाएंगे।

योग पर चर्चा होने के बाद जब Democrecy.in ने पूछा कि बिलासपुर में आप डिन से कहते है पत्रकारों को ठीक करो…, रायपुर में पत्रकारों को बाउंसरों से पिटवा देते है… और फिर दो महीने बाद अस्पतालों में पत्रकारों की रिपोर्टिंग पर बेन लगा देते है। आप पत्रकारों से चिढ़ते है या विवाद खड़ा करने की आदत है …? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न तो मैं पत्रकारों को कभी रोकने के लिए कहा और न हो कभी दुर्व्यवहार किया। रही बात बिलासपुर की तो मीडिया के साथी जब भी मेरे पास बयान लेने आते है मै उनके सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया देता हूं। मेकाहारा में बाउंसरों द्वारा मारपीट की घटना जब सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की गई थी। आरोपियों को जेल भेजा गया था। सड़क में उनकी जुलुश निकली गई थी। रही बात उस आदेश की जिसमें पत्रकारों के हॉस्पिटल में रिपोर्टिंग करने को लेकर जारी की गई थी। तो ये सर्कुलर केंद्र सरकार की है। फिर भी पत्रकारों के विरोध के बाद उस निर्देश को स्थगित कर दिया गया है। जल्द हो पत्रकारों के साथ बैठकर व्यवस्था को बेहतर बनाने के काम किया जाएगा। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया की उपेक्षा करके लोकतंत्र को नहीं चलाया जा सकता। देश और समाज के निर्माण में मीडिया की बड़ी भूमिका है। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि भी उपस्थित थे।’

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *