टेकचंद करड़ा
बिलासपुर। बिलासपुर – तखतपुर रोड भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि काठाकोनी बिनौरी मोड़ में कार अनियंत्रित होकर दिवाल से टकरा गई।
मिली जानकारी के अनुसार कठोंकोनी निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनु यादव और जयंत वैष्णव सभी प्लंबर का काम करते है। आज सुबह सभी कार क्रमांक सीजी 10 ए फ 2097 में सवार होकर बिलासपुर प्लंबर का काम करने आए थे। काम करने के बाद दोपहर लगभग 2: 30 बजे बिलासपुर से वापस काठोकोनी आ रहे थे। तभी उनकी कार बिनौरी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कर का दरवाजा टूट गया और सभी कार से बाहर छिटक के गिर गए। इस सड़क हादसे में काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी लोग देवरी और काठाकोनी के थे और जब हादसा हुआ तो सभी अपने गांव से मात्रा एक किलोमीटर दूर थे। अपने गांव लगभग पहुंच ही गए थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
