बिलासपुर। नवोदय हास्ययोग केंद्र, खेल परिसर, सीपत रोड, सरकंडा द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस् के अवसर पर आज दिनांक 21.6.25 को प्रातः 5.30 से 6.30 तक श्री ब्रम्हदेव मोदी, योग विशेषज्ञ के द्वारा प्रार्थना के साथ योगाभ्यास् प्रारम्भ किया गया। जिसमे विभिन्न योग क्रिया के साथ-साथ् विभिन्न आसन और उसके लाभ को भी बताया गया।और ओम के उच्चारण के साथ योगाभ्यास् समाप्त हुआ।
इस अवसर पर लखन लाल साहू, चिंगराजपारा निवासी पर्यावरण प्रेमी को नवोदय हास्ययोग केंद्र अध्यक्ष आर प्रसाद द्वारा पुष्पहार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस खेल परिसर मे लगभग 50 पौधे 2 वर्ष पूर्व रोपे गये थे। अपने रोप पौधे को समय समय पर खाद- पानी देकर बड़ा किया। आज उनका लगाया पौधा पेड़ का रूप ले चुका है। परिसर को छाया और ऑक्सीजन दे रहा है। इस अवसर अतुल शर्मा को श्रीमद भागवत गीता प्रदान किया गया। इस अवसर पर हास्ययोग केंद्र के संरक्षक आर. पी.गुप्ता, रमेश शर्मा, आर. के प्रसाद, आर.पी.सिन्हा, शिव कुमार साहू, शिवचरण साहू, विनोद गुप्ता, डा. चन्दन सिंह, लतेल निर्मलकर, टी. एन वर्मा, संजय सिंह, ऐस पी चौधरी, सी बी शर्मा, नारद सिंह ठाकुर, राजू सिंह, ए ऐस कनेरिया, राम शिरोमणि त्रिपाठी, एम डी बरेठ, मोहित राम यादव, भुनेश्वर शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, वाय डी दीवान, श्याम सुन्दर साहू, लक्ष्मी देवांगन, हनुमान प्रसाद देवांगन एवं समस्त सदस्य उपस्थित थे। अंत मे नवोदय हास्ययोग केंद्र के अध्यक्ष श्री आर के प्रसाद द्वारा चाय पार्टी का आयोजन किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
