बिलासपुर। ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् छत्तीसगढ़ की बिलासपुर ईकाई द्वारा आज बिलासपुर शहर स्थित कंपनी गार्डन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.
मातृशक्ति परिषद् की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने इस आयोजन के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि योग दिवस के आयोजन के अवसर पर आयोजन में उपस्थित सभी सहयोगी बहनों ने विभिन्न योग मुद्राएं की एवं नियमित योग करने का संकल्प लिया. संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शशि द्विवेदी ने जानकारी दी है कि योग से ही काया निरोग बनाई जा सकती है, आज के इस दौड़भाग भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए योग जरूरी है. आज सभी बहनों ने सामूहिक रूप से अनुलोम-विलोम, कपाली भांति, भस्तिका, सूर्य नमस्यार, शीर्षासन आदि क्रियाएं की गई. इस अवसर पर श्रीमती विभा पांडेय, श्रीमती माया दुबे, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती पुष्पा दुबे, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती शीलू द्विवेदी, श्रीमती सुष्मिता शर्मा, श्रीमती मोनिका द्विवेदी, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती रानी पांडेय, श्रीमती ज्योति शर्मा सहित बिलासपुर संगठन की सहयोगी बहनें उपस्थित थीं.
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
