बिलासपुर। पुलिस ने सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में छापामार कार्रवाई करके 1040 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। अवैध शराब के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस यहां रेड मारने के लिए सफाईकर्मी बनकर पहुंची, ताकि ग्रामीणों को छापे भनक न लगे।
मिली जानकारी के अनुसार 21.06.2025 को सीपत थाने में मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खांडा में कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब बना रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और एडीशन एसपी ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा ने स्वयं टीम का नेतृत्व करते हुए सीपत टीआई गोपाल सतपथी थाना स्टाफ सात टीम खाड़ा में रेड की। पुलिस अपनी पहचान छुपाने के लिए सफाईकर्मी बनकर गांव पहुंचे और खाडा के मोहल्ले में कई टीम बनाकर रेड कार्यवाही किया गया। यहां आरोपीगण भट्टी में शराब बनाते रंगे हाथ पकड़े गए। यही नहीं यहां भारी मात्रा में बना हुआ शराब जप्त किया गया। आरोपी मीना बाई (150 लीटर), चांदनी सिदार (105 लीटर), परदेशी सिदार (175 लीटर), सुकृता गोंड (180 लीटर), वेदलाल गोंड (145 लीटर), रेशम बाई (155 लीटर), बेदमीत गोंड (130 लीटर), एवं वही जांजी के उत्तम भोई को भी देशी प्लेन शराब ले जाते (5.760 ली देशी प्लेन शराब) कुल 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। जिसकी कीमत 3,12,000 रूपये एवं 5.760 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2560 रू है। सभी आरोपीयो के विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 34(1) (च) के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपीयो न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।कार्यवाही में इनका रहा योगदान- निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, कमलफूल साहू, धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल, प्र आर परमेश्वर सिंह, जयपाल बंजारे, प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, ज्ञानेश्वर यादव, दीपक साहू, शरद साहू, अवधेश कश्यप, दिनेश पटेल, मोतीलाल पटेल, अजय भारद्वाज, सुभाष मरावी, शैलेंद्र कुर्रे, अमीर अंचल, नितिश कश्यप, म आरक्षक ज्योति जगत, प्रीतिदास, सहित बिलासपुर रक्षित केंद्र एवं अन्य थाना से पहुची महिला टीम ने पूरे उत्साह और मेहनत से उक्त कार्यवाही को सफल बनाया।
गिरफ्तार आरोपी
1. मीना बाई सिदार पति कलीराम सिदार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, स्कूल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग०।
2. चांदनी सिदार पति गणेश सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, स्कूल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
3. परदेशी सिदार पिता संतराम सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, स्कूल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
4. श्रीमती सुकृता गोड़ पिता स्व. केजूराम गोड़ उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, राईसमिल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
5. वेद लाल गोड़ पिता धनसिह गोड़ उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, राईसमिल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
6. रेशम बाई सिदार पति मनोज सिदार उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, बाजार पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
7. बेदमति गोड़ पति स्व. मदन सिंह गोड़ उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, राईसमिल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
8. उत्तम भोई पिता चोवा राम भोई उम्र 55 वर्ष साल निवासी जांजी, पेट्रोल पंप के पीछे, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
