बिलासपुर। पिछले दिनों रेत चोरों के खिलाफ जिला और पुलिस प्रशासन ने जो संयुक्त कार्रवाई की थी उसमें बड़ा एक्शन लिया गया है। अवैध रेत परिवहन और उत्खनन करते पकड़े गए 56 वाहन मालिकों और ड्राइवरों के खिलाफ संबंधित थानों में जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल एंव एसएसपी रजनेश सिंह के संयुक्त निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर विगत 16 जून 2025 को संयुक्त कार्रवाई की गई थी। संयुक्त कार्रवाई मे खनिज रेत के अवैध उत्खनन एंव परिवहन करते वाहनों को पकड़ा गया था। उक्त वाहनों के विरुद्ध 10 पुलिस थानों चौकियों मे जप्त किये गए 56 वाहनों के चालकों व मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है। जिसमे थाना सरकंडा मे 2 हाइवा वाहन, थाना सिविल लाइन मे 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना चकरभाटा मे 4 ट्रेक्टर मय ट्राली, जूनापारा चौकी मे 2 हाइवा, हिर्री थाना 02 ट्रेक्टरमय ट्राली, कोनी थाना मे 6 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना पचपेड़ी मे 7 हाइवा व 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना मस्तूरी मे 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना कोटा मे 11 ट्रेक्टरमय ट्राली एंव चौकी बेलगहना मे 1 पोकलेन मशीन 1 जे सी बी मशीन और 8 ट्रेक्टर मय ट्राली 1 ट्राली के चालकों/मालिकों वाहन मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है। रेत के अवैध भंडारण और परिवहन मे संलिप्त वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध खान एंव खनिज (विकास एंव विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 4(1), 4(1क), 21 एंव भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारायें 303(2),3(5) के तहत एफ. आई.आर. दर्ज किया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा

