बिलासपुर। जिले के CMHO कार्यालय में एंबुलेंस मरम्मत के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। यही नहीं नए सोल्ड एंबुलेंस से कीमती पार्ट्स काट कर बेचा जा रहा है। इसके बाद नया पार्ट्स लगाने बिल लगाया जा रहा है। हर साल लाखों रुपए का खेल केवल वाहन मरम्मत के नाम पर किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभाग का कोई माई – बाप नहीं है। जिसको भी अवसर मिलता है अपना छान के निकल ले रहे है। अब बिलासपुर के स्वास्थ विभाग का मामला ही ले लो यहां नया सोल्ड एंबुलेंस के मरम्मत में डेढ़ लाख रुपए खर्च कर दिया गया है। इसके बाद भी गाड़ी पिकअप नहीं ले रहा था। जब दूसरे मैकेनिक को दिखाया गया तो पता चला कि गाड़ी में लगा ढाई लाख रुपए कीमत का पार्ट्स ही गायब है। बकायदा इस पार्ट्स कटर मशीन से काटकर निकल गया है। Democrecy.in के हाथ जो दस्तावेज लगे है उसके अनुसार फोर्स एम्बुलेंस एकदम नया सोल्ड था। अभी उसकी फ्री सर्विसिंग पीरियड भी खत्म नहीं हुई है। लेकिन विभाग के कर्मचारी रिपेयरिंग का बिल बनाकर पैसा निकालते जा रहे है। दस्तावेज के अनुसार 14.05.24 का दो बिल पेश किया गया है। जिसमें से एक बिल 58500/ रुपए का और दूसरा बिल 72000 रुपए का है। तीन महीने बाद 18.08.24 को फिर से रू 5000 रुपए खर्च कर एंबुलेंस की मरम्मत कराई जी है। इस प्रकार तीन महीने के अंदर नए सोल्ड एंबुलेंस की रिपेयरिंग में 1 लाख 35 हजार 500 रुपए खर्च किए गए। इतना खर्च करने के बाद भी एंबुलेंस पिकअप नहीं ले रहा था तो दूसरे मैकेनिक दिखाया गया। यहां पता चला कि एंबुलेंस के ईजन में लगा पार्ट्स Catalytic Converter ही गायब है। जिसके कारण गाड़ी पिकअप नहीं है। जब मैकेनिक ने एंबुलेंस के अच्छे से मुआयना किया तो पता चला कि Catalytic Converter के अंदर लगने वाले पार्ट को कटर मशीन से कटिंग करके निकाल लिया गया है। इसी पार्ट्स के नहीं होने से बार बार एंबुलेंस में समस्या आ रही है। जानकारी की माने तो एंबुलेंस के जिस पार्ट को काटकर बेचा गया है उसकी कीमत 1,80,000/- से लेकर 2,50,000/- के बीच आती है। विडंबना तो ये है कि बिल जमा होता रहा और वाहन शाखा के प्रभारी आंख मूंदकर बिल पास करते रहे। जब मामला खुला तो CMHO कार्यालय के अधिकारी सकते में है की आखिर नए एंबुलेंस मरम्मत में इतना पैसा कैसे खर्च हो रहा है। नया सोल्ड एंबुलेंस के मरम्मत की आवश्यकता क्यों पड रही है ?
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
