दुर्ग। जिले में पुलिस ने एक महिला और एक बच्चे की ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। सूचना के 12 घंटे के अंदर हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या का कारण अवैध संबंध का सामने आया है। मुख्य आरोपी का महिला से परिचय इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ था जो बाद में अवैध संबंध तक पहुंच गया।
22-06-2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खम्हरिया स्थित राधेलाल गायकवाड की बाडी में कुंआ के अंदर साडी में लिपटा हुआ गट्ठा दिख रहा है जिसमें से बदबू आ रही है। निकाल कर देखने पर साडी से लिपटी एवं मिट्टी से भरी प्लास्टिक की बोरी के अंदर से अज्ञात बालक उम्र करीबन 08 – 10 वर्ष का शव तथा पास में ही स्थित भगवान दास महिलांग कि बाडी में कुंए के अंदर पानी में लाल रंग की साडी में लिपटा हुआ गट्ठा मिला जिसमें पत्थर बंधा हुआ था। इसके अंदर प्लास्टिक की बोरी को बाहर निकालकर देखने से बोरी के अंदर अज्ञात महिला का शव मिला। महिला का हाथ और पैर बंधे हुये थे, आयु तकरीबन 30-35 वर्ष का था। शव मिलने के बाद थाना अमलेश्वर में मर्ग कायम किया गया। इसके बाद शव को देखकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर साक्ष्य छिपाने हेतु मृतिका एवं मृतक बालक का हत्या करने के संदेह में धारा 103(1), 238(ए) BNS कायम किया गया।
प्रकरण गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल दुर्ग ने मामले की विवेचना के लिए एसआईटी का गठन किया। ग्रामवासियों एवं आस पास के गांवों से मृतिका एवं मृतक बालक के संबंध में पतासाजी की गई। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला को एक दो बार छत्रपाल सिंगौर के साथ आते जाते देखा गया है जिसका नाम पता नहीं मालुम। तब संदेही छत्रपाल सिंगौर को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई। शुरू में गोल मोल जवाब देने लगा फिर छत्रपाल सिंगौर ने बताया कि सुनिता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी जो रायपुर में रहती है। जिससे इंस्टाग्राम के माध्यम से परिचय हुआ था। पहली मुलाकात महादेव घाट के पास हुआ, इसके बाद छत्रपाल सिंगौर को मृतिका सुनीता चतुर्वेदी ने बताया था कि मेरे पति का स्वर्गवास हो गया है और मैं अपने 08 साल के बच्चे के साथ, मां बाप के साथ रायपुर में रहती हूं। तब आरोपी छत्रपाल ने बोला कि मेरा भी शादी नहीं हुआ है मैं तुमसे शादी कर लूंगा और बच्चे को रख लूंगा कहकर मृतिका से आये दिन मिलता रहा एवं शारीरिक संबंध बनाता रहा। मृतिका बार बार शादी करने एवं साथ में रहने के लिए बोलने पर आरोपी ने 01 माह 02 माह बाद बोलकर टालता रहा। इसी बीच आरोपी छत्रपाल ने डेढ माह पूर्व किसी और महिला से शादी कर लिया। इधर मृतिका अपने बच्चे को लेकर छत्रपाल सिंगौर के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी। तब छत्रपाल सिंगौर अपने चचेरे भाई शुभम कुमार सिंगौर के साथ मिलकर महिला और बच्चे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दिनांक 18-06-2025 को आरोपी छत्रपाल रायपुर से मृतिका एवं उसके 08 साल के बच्चे को अपने इलेक्ट्रीक स्कुटी में बैठाकर अपने गांव खम्हरिया लाया। यहां उसका चचेरा भाई शुभम कुमार गांव में बताये गये स्थान पर मिला। फिर दोनों भाई मिलकर मृतिका एवं उसके बच्चे को खेत में गला दबाकर मार दिया फिर दोनों के शव साक्ष्य मिटाने के उद्देशय से साड़ी में लपेटकर बोरी में डाला एवं पत्थर बांधकर अलग अलग एक कुंए में डाल दिया। पतासाजी करने पर मृतिका एवं उसके बच्चे का थाना सिविल लाईन रायपुर जिला रायपुर में गुमइंसान क्रमांक 51/2025 गुमशुदा का पूरा नाम सुनीता चतुर्वेदी थाना सिविल लाईन जिला रायपुर में दर्ज होना पाया गया। जिसे मृतिका के परिजन द्वारा मृतिका को पहचाना गया। थाना अमलेश्वर के अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पाटन अनिल कुमार साहू, एसीसीयू से निरीक्षक प्रमोद कुमार रूसिया, सउनि नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रआर मेघराज चेलक, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, अश्वनी यदु, वीरनारायण, विवेक यादव, अजय ढीमर, थाना अमलेश्वर से उप निरी0 दीनदयाल वर्मा, सउनि मानसिंह सोनवानी, प्रआर मनीष तिवारी, आरक्षक राकेश राजपूत, अजय सिंह, अमित यादव, चितरंजन प्रसाद देवांगन का विशेष योगदान रहा है।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. छत्रपाल सिंगौर पिता अजेन्द्र सिंगौर उम्र 26 वर्ष
2. शुभम कुमार सिंगौर पिता विरेन्द्र सिंगौर उम्र 22 वर्ष
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
