

जशपुर। पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर जशपुर ले आई है। आरोपी रांची में मोबाईल बंद कर भागने के फिराक में था लेकिन समय रहते पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शराब के नशे में खुद ही हत्या का राज उगल दिया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई थी।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने माँ बेटी सहित 3 लोगों की नृसंश कर दो को नदी में दफन कर दिया था। जबकि तीसरे की लाश को जंगल मे फेंक दिया था। आरोपी ने बेल्ट से बारी-बारी से तीनो का गला घोंटा और तीनों की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने आत्मग्लानि में जहर का सेवन कर लिया था। जिसे सुनकर पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के बाद उसके हालत में सुधार है। हत्या की वजह प्रेम संबंध और चरित्र पर शंका बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना तपकरा में BNS की धारा 103(1), 238 का अपराध दर्ज है।
दरअसल तपकरा पुलिस को 23.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में बोल रहा है कि वह थाना तपकरा क्षेत्र के साजबहार (उतियाल नदी) में 01 महिला और 02 बच्चों को मारकर नदी में दफना दिया है। इस सूचना पर स्वयं पुलिस की टीम तत्काल साजबहार (उतियाल नदी) में जाकर तस्दीक करने मौके पर गई। 02 घंटे तक मशक्कत कर उभार वाले रेत को बारी-बारी से हटाकर देखने से 01 लड़का बच्चा (उम्र लगभग 06 साल) एवं 01 बच्ची (उम्र लगभग 14 साल) का शव मिला एवं कुछ दूर आगे जंगल में 01 महिला (उम्र लगभग 36 साल) का शव मिला। परिजनों एवं साजबहार के ग्रामीणों ने तीनों की पहचान की।
विवेचना दौरान पता चला कि मृतका सुभद्रा ठाकुर का गाँव के ही प्रमोद गिद्धी से सम्बंध है। यही व्यक्ति था जो पहले इस तरह की बातें किया था और वह फरार भी है। उसके बाद पुलिस की टीम उसकी खोजबीन में लग गई। प्रमोद गिद्धी के सारे दोस्त एवं रिश्तेदारों के यहां पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार दबिश दे रही थी।
चूंकि प्रमोद गिद्धी पहले भी रांची में काम करने गया था, इसी संभावना पर से एक टीम प्रत्याशा में रांची की ओर भेजी गई थी। इसी दौरान टेक्निकल टीम को सूचना मिली कि वह रांची में ही मौजूद है। इस पर तत्काल दबिश देकर भाग रहे आरोपी प्रमोद गिद्धी को अभिरक्षा में लिया गया। इस दौरान आरोपी को लाते समय रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान पता चला कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से लगभग 08 घंटा पूर्व जहर का सेवन कर लिया है। पुलिस ने उसे तत्काल जशपुर अस्पताल में एडमिट कराया। आरोपी के इलाज होने के बाद अब हालत स्थिर है। पूछताछ में आरोपी ने प्रेम संबंध और चरित्र शंका पर सुभद्रा ठाकुर और उनके दिनों बच्चों की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।
उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ, निरीक्षक संदीप कौशिक, उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी,स.उ.नि. हरिशंकर राम, स.उ.नि. नसरुद्दीन खान, HC मिराज किस्पोट्टा एवं अन्य सम्मिलित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026कलेक्टर और एसएसपी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज
बिलासपुरNovember 10, 2026एक मांग पर सरकार का फैसला, निगम की सड़कों को मिली राहत, अब काम में देरी हुई तो जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे – अंकित
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
