बिलासपुर। जंगल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण भैंसाझार बैराज लबालब भर गया। जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो बराज को नुकसान पहुंच सकता है। यही कारण है बराज से कभी भी छोड़ा जा सकता है। प्रशासन ने निचले क्षेत्र में बाढ़ की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की है।
अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना के गेट आज मध्य रात्रि के बाद कभी भी खोले जा सकते हैं। जल संसाधन विभाग ने परियोजना के नीचे अरपा नदी के इर्द-गिर्द रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना के जल ग्रहण क्षेत्र में गत दो-तीन दिनों से लगातार वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप बैराज के जल भराव में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में बैराज में 60 प्रतिशत से अधिक जल भराव हो चुका है। बैराज की सुरक्षा हेतु मध्य रात्रि के बाद कभी भी अरपा नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। अतः सर्व साधारण एवं कार्य एजेंसियों को सूचित किया जाता है कि बैराज के डॉऊन स्ट्रीम में नदी किनारे बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल संपत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जावें। बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक ईकाईयों, संस्थानों, निवासरत आम जनता, ग्रामवासी, नदी में कार्यरत निर्माण ऐजेन्सी, रेत ठेकेदार, ट्रक, ट्रैक्टर वाहन मालिक आदि सभी को सूचित किया जाता है कि नदी के जल प्रवाह को दृष्टिगत रखते हुए अपनी परिसम्पत्तियों, सामग्री, वाहन मशीनरी आदि को बाढ़ क्षेत्र से बाहर सुरक्षित कर लें, ताकि कोई क्षति न हो। अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
