बिलासपुर। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता शैलेश पांडे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की भी है। रकम नही देने की स्थिति में सहकारिता उप पंजीयक मंजू पांडे की बेटी को अगवा कर लेने की चेतावनी दी है। पांडेय की शिकायत पर सकरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 11.45 बजे शैलेश पांडे की पत्नी ऋतु पांडे के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें पति शैलेश पांडेय से बात कराने कहा। जब पूर्व विधायक ने फोन लिया तो फोन करने वाले ने उन्हें धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि 20 लाख रुपए दो नहीं तो सहकारिता उप पंजीयक मंजू पांडे की बेटी को उठा ले जाऊंगा।
पूर्व विधायक ने तत्काल इस धमकी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी। इसके बाद वे स्वयं सकरी थाना पहुंचे और थानेदार प्रदीप आर्या को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने इस आधार पर आईपीसी की धारा 296 व 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि फोन करने वाले ने सीधे शैलेश पांडेय को फोन करने के बजाए उनकी पत्नी को फोन क्यों किया ? दूसरी बात ये है कि धमकी शैलेश पांडेय को दे रहा है …! फिरौती की राशि शैलेश पांडेय से मांग रहा है …! पैसा नहीं मिलने पर सहकारिता विभाग के उप पंजीयक मंजू पांडेय की बेटी को उठाने की बात कर रहा है !
फिलहाल सकरी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रभारी प्रदीप आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की पहचान और गिरतारी के प्रयास में जुटी हुई है। कॉल डिटेल और नंबर की लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरतार कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
