बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ़्तार किया है। आरोपी ने मोबाइल फोन से परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी। जुर्म दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है।
दिनांक 25-06-2025 को पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय, निवासी आसमा सिटी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन करके उनकी परिचित महिला की बेटी जो दिल्ली में अध्ययनरत है, को अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में डीएसपी रोशन आहुजा और सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।
वाराणसी एवं प्रयागराज पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था और विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने यह अपराध किया है। इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।
00 आरोपी का विवरण
बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव, पिता – प्रीतनाथ झा, उम्र – 30 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 10, रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
