बस्तर। पांच राज्यों में ऑनलाइन ठगी कर करोड़ों की कमाई करने वाले साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य APK फाइल (एंड्रॉइड पैकेज किट) से लोगों का मोबाइल हैक करते थे इसके बाद ठगी को अंजाम देते थे। आरोपियों ने कुल 1 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। जिसमें से 7 लाख रुपये की ठगी बस्तर के लोगों से हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 में जगदलपुर के तिरंगा चौक निवासी अमलेश कुमार ने बोधघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक्सिस बैंक कस्टमर केयर के नंबर से उन्हें फोन आया और लोन का प्रस्ताव दिया गया। लोन लेने से मना करने के बावजूद उनके मोबाइल पर OTP आने लगे और खाते से क्रमशः 500, 4 लाख, 500 व 3.40 लाख रुपये कट गए। बैंक जांच में पता चला कि 21 जनवरी को उनके नाम पर 7.33 लाख रुपये का फर्जी लोन नेट बैंकिंग के माध्यम से लिया गया और मेल ID भी बदल दी गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एसपी शलभ सिन्हा ने तत्काल DSP गीतिका साहू और साइबर निरीक्षक गौरव तिवारी की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने मोबाइल नंबर और बैंक खातों की ट्रेसिंग, सीडीआर एनालिसिस और लोकेशन ट्रैकिंग की। जांच में ठगों की लोकेशन जामताड़ा और मुंबई में मिली। इसके बाद निरीक्षक शिवानंद, दिलबाग सिंह और दो अन्य जवानों की टीम को मौके पर भेजा गया। टिम ने मुंबई से कार्तिकेय राय (20) और संतोष कुमार (41) को गिरफ्तार किया गया और मुख्य आरोपी अब्दुल मजीद (45) को जामताड़ा, झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ठगी के पैसे परिचितों के नाम पर खुलवाए गए खातों में ट्रांसफर करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल डिवाइस और दस्तावेज बरामद किए है।
अब तक की जांच में क्या सामने आया की आरोपी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करके खाते तक पहुंच बनाते थे। इसके बाद फर्जी नामों से 116 से अधिक बैंक खाते खुलवाए गए। आरोपियों ने बस्तर समेत 5 राज्यों में 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने अब्दुल मजीद के पास जामताड़ा में करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां और पहले से डकैती व फ्रॉड के मामले दर्ज है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
