रायपुर। 45 करोड़ रुपये के नकली नोट दिलाने का झांसा देकर 1.13 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। रायपुर के ट्रेडिंग कारोबारी उमेश गुप्ता को महाराष्ट्र के जालसाजों ने अपना शिकार बनाया है। ठगों ने पहले कारोबारी को विश्वास में लिया, फिर होटलों में बैठकें की और मोटी रकम ठग के फरार हो गए। कारोबारी की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने केस दर्ज कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित कारोबारी उमेश गुप्ता ट्रेडिंग का व्यवसाय करते हैं। महाराष्ट्र के कुछ लोग लंबे समय से कारोबारी के संपर्क में थे और लेन-देन के जरिए उन्होंने उनका विश्वास जीत लिया था। इसी दौरान आरोपियों ने कारोबारी को असली नोट दिखाकर उन्हें नकली नोट बताने का दावा किया और कहा कि उनके पास बड़े पैमाने पर नकली नोट उपलब्ध कराने वाला बड़ा नेटवर्क है। इसके बाद उन्होंने 45 करोड़ रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराने का लालच दिया। जालसाजों ने खुद को बड़े नेटवर्क से जुड़ा बताते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही नकली नोटों की खेप उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद मोटी रकम कमाने के लालच में कारोबारी ने आरोपियों को 1.13 करोड़ रुपये दे दिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने उसका कुछ हिस्सा रायपुर में और बाकी नागपुर में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद वे लगातार कभी सुरक्षा व्यवस्था, कभी डिलीवरी में दिक्कत और कभी खेप आने का बहाना बनाकर कारोबारी को टालते रहे। जब कारोबारी ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे नकली नोट के कारोबार में फंसाने की धमकी दी और रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद कारोबारी को पता चला कि वह ठगी के शिकार हो गए है। फिर कारोबारी दौड़ता भागता तेलीबांधा थाना पहुंचा और रिपोर्ट लिखाया। अब रायपुर की पुलिस एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
