बिलासपुर। ई रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें से एक खरीददार है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 30 नग बैटरी और एक ई रिक्शा जप्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवनगर बिरकोना निवासी जमील खान पिता सकुर खान ने 02.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह किराये में लेकर ई रिक्शा चलाता है।30.06.2025 की रात करीब 08.00 बजे अपने ई रिक्शा क्र. सीजी 10 बीआर 2974 को लेकर सब्जी मंडी चांटीडीह रपटा के पास खड़ी करके पेशाब करने किनारे में गया था। वापस आकर देखा तो ई रिक्शा नहीं था। आसपास पता तलाश किया लेकिन ई रिक्शा नहीं मिला। किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर जुर्म दर्जकर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ई रिक्शा में लगने वाले बैटरी को ई रिक्शा में लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल संदेहियों को तलब कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निलेश पाण्डेय ने टीम तैयार कर मौके पर भेजा। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर संदेही रमेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि अपना शौक पूरा करने के लिए अपने साथी कुश देवांगन एवं विनय मौर्य के साथ मिलकर ई रिक्शा और उसमें लगने वाली बैटरी को चोरी करते है। उस बेचकर जो पैसा मिलता है उससे अपना शौक पूरा करते है। उन्होंने स्वीकार किया कि चांटीडीह से ई रिक्शा एवं बैटरी की चोरी की है। उसे छिपाकर रखा हुआ है। आरोपी ने यह भी बताया कि करीब 15 नग बैटरी रायपुर के गुड़ियारी में बेचा है। इसके बाद आरोपी ने ई रिक्शा और बैटरी बरामद कराया। आरोपियों के कब्जे से 15 नग बैटरी एवं प्रार्थी का ई रिक्शा बरामद कर जप्त किया गया है। इसके अलावा बैटरी खरीदी करने वाले आरोपी जय प्रकाश ठाकरे निवासी सीतानगर गोंगांव गुड़ियारी रायपुर को पकड़कर उसके कब्जे से 15 नग बैटरी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 चोर और खरीददार समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में स उ नि शैलेन्द्र सिंह, प्र आर प्रमोद सिंह, प्र आर बलवीर सिंह, आर विवेक राय, आर संजीव जांगड़े, आर एस के पाटले, आर विकास यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
नाम आरोपी :-
01. रमेश देवांगन पिता स्व. मनहरण देवांगन उम्र 38 र्वा निवासी अमरैया चौक दुर्गा मंदिर के पीछे चिंगराजपारा, सरकण्डा।
02. विनय मौर्य पिता बरसातू लाल मौर्य उम्र 45 वर्ष निवासी अमरैया चौक चिंगराजपारा सरकण्डा।
03. कुश देवांगन पिता स्व. गणेश देवांगन उम्र 27 वर्ष निवासी कतियापारा जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
04. जय प्रकाश ठाकरे पिता स्व. सेजलाल ठाकरे उम्र 35 र्वा निवासी सीतानगर गोगांव गुड़ियारी रायपुर, जिला रायपुर छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
