रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में ED की टिम फिर पहुंची है। सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में 8 अधिकारी उनके निवास पहुंचे। घर के अंदर अधिकारी जांच कर रहे और पूछताछ की जा रही है। निवास के बाहर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था है। बताया जा रहा है यह रेड शराब घोटाले को लेकर की गई है। छापे की खबर भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया में खुद शेयर की है। सूचना मिलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके निवास पहुंचने लगे है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची है। ईडी की टीम ने ये कार्रवाई PMLA के तहत की है। ईडी ने राजपुर के साथ-साथ कुछ और जगहों पर भी छापेमारी की है। भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी के साथ-साथ सीबीआई की भी जांच जारी है। आपको बता दें कुछ महीने पहले ही महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में भूपेश बघेल को CBI ने आरोपी बनाया था। सीबीआई ने कहा था कि वो भी लाभार्थियों में थे। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला की अगर बात करें तो 2019 से 2022 के बीच हुआ यह एक बड़ा घोटाला था।
ईडी की जांच में इस घोटाले का खुलासा हुआ हैं। पार्ट-A कमीशन में कई डिस्टिलरियों से प्रति केस शराब की खरीद पर रिश्वत ली गई है। पार्ट-B में कच्ची शराब बेची गई। बिना किसी रिकॉर्ड के देशी शराब बेची गई, जिससे राज्य सरकार को कोई राजस्व नहीं मिल। पार्ट-C कमीशन : डिस्टिलर्स से रिश्वत लेकर उन्हें बाजार में हिस्सा तय करने का मौका दिया गया। FL-10A लाइसेंस में विदेशी शराब सेगमेंट में रिश्वत के जरिए कमाई की गई। 2100 करोड़ रुपये का अवैध धन घोटाले से जुड़ा हुआ है।
ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि इस घोटाले से राज्य को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जबकि सिंडिकेट के सदस्यों ने 2100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की है। इस मामले में पहले भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
सीबीआई ने कहा था कि बघेल घोटाले के लाभार्थियों में से एक हैं। बघेल को FIR में 19 नामजद आरोपियों में से छठवें आरोपी के रूप में लिस्ट किया गया है। सीबीआई ने महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला में दर्ज की गई एफआईआर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को आरोपी के रूप में नामित किया था।
छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाले में दर्ज एफआईआर में बघेल का नाम शामिल था। ईओडब्ल्यू ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से इस मामले में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी। बघेल को एफआईआर में 19 नामजद आरोपियों में से छठे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
