रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के पुत्र को स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड में ED को सौंप दिया है। इसके पहले उसकी गिरफ्तारी को लेकर सड़क से लेकर सदन तक बवाल हुआ। कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा की कार्रवाई का बहिष्कार किया तो दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लेकर भिलाई में जमकर बवाल मचाया।
शुक्रवार को तड़के ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई और रायपुर स्थित निवास में दबिश दी। जब ED की टिम उनके भिलाई स्थित घर पहुंचे तो भूपेश बघेल, उनका बेटा चैतन्य बघेल समेत सभी सदस्य मौजूद थे। उनके निवास में ED की टिम ने जांच की और शराब घोटाले को लेकर चैतन्य बघेल से पूछताछ की। पूछताछ समाप्त होने पहले भूपेश बघेल विधानसभा की कार्रवाई में शामिल होने रायपुर चले गए। इधर कुछ देर बाद ED ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर ले आई और कोर्ट पेश कर दिया। कोर्ट में ED ने और पूछताछ के लिए चैतन्य को रिमांड में देने की मांग की। दोनो पक्षों के अधिवक्ताओं का जिरह सुनने के बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 5 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। ईडी की टीम अब पांच दिन तक शराब घोटाला के मामले में चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी। भिलाई में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के दौरान ईडी की गाड़ी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। ईडी की टीम कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच चैतन्य बघेल को अपनी गाड़ी में बिठाया और अपने साथ रायपुर लेकर चले गए। रायपुर कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद ईडी की टीम पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के दफ्तर पहुंची है।
इधर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ और नेता प्रतिपक्ष ने सदन की कार्रवाई का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया और सभी विधायक सदन से बाहर निकल आए। इसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कांग्रेसी विधायक और नेता रायपुर जिला कोर्ट पहुंचे। यहाँ से सभी रायपुर, पचपेड़ी नाका स्थित ईडी कार्यालय के लिए निकल गए। ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और पुलिस की टीम मौजूद है। कार्यालय के बाहर मौजूद कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का जमकर विरोध कर रहे हैं। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।
मालूम हो कि ईडी की दो छापामार कार्रवाई के बाद 26 मार्च को सीबीआई ने भी पूर्व सीएम के निवास पर दबिश दी थी। छह महीने के भीतर ईडी तीसरी बार पूर्व सीएम के निवास पहुंची। 3200 करोड़ के शराब घोटाला कऔर महादेव सट्टा मामले में छापामारी की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
