नशे के सौदागरों पर पुलिस का ’’प्रहार’’, 284 किलो गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से लेकर जा रहे थे मध्य प्रदेश

बिलासपुर। नशे के सौदागरो पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो अंतर्राज्यीय तस्करों से 284 किलो गांजा जप्त किया है। जप्त गांजे की कीमत 35 लाख रुपए है। आरोपी 284 पैकेट गांजा मारुति अर्टिगा की डिक्की में छुपाकर ले जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. को भारी मात्रा मे गांजा तस्करी की सूचना मुखबीर से मिली थी। सूचना के आधार पर ए.सी.सी.यू. और तोरवा थाना की संयुक्त टीम ने दिनाॅक 18.07.2025 को जगमल चौक तोरवा में एक सफेद रंग की मारूती अर्टिगा CG 04 OC 4577 की जांच की तो वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। लेकिन तगड़ी घेराबंदी के कारण मौके पर ही पकड़ लिया गया। संदेही गजेन्द्र गोस्वामी एवं नयन कुमार से पुछताछ किया गया तो दोनो ने गांजा तस्करी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से ब्राउन टेप से लपेटे गए 284 पैकेट में कुल 284 किलो गांजा, 2 एण्ड्रायड मोबाईल फोन, 01 नग आई फोन जप्त किया गया है। जप्त सभी सामग्री की कुल किमत करीब 35 लाख रू जप्त है। आरोपियो ने पुछताछ में जप्त गांजा को उडीसा से लेकर आना बताया है। आरोपीगण के विरूद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 309/25 धारा 20 (बी)(2)(सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-
01. गजेंद्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू पिता द्रोणाचार्य गोस्वामी उम्र 26 साल निवासी देवधरा थाना कोतवाली जिला मंडला (मध्य प्रदेश)
02. नयन कुमार पिता कृष्ण कुमार उम्र 25 साल निवासी ग्राम मेहता घनसौर जिला सिवनी (मध्य प्रदेश)

कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह, निरीक्षक अजरउद्दीन प्रभारी ए.सी.सी.यू. उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा, सउनि भरत राठौर प्र. आर. राहूल सिह, आतिश पारिक, उमाशंकर राठौर, सिद्धार्थ पाण्डेय, आर. विकास राम, प्रशांत सिंह, प्रेम सूर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, अजय शर्मा, रंजीत खरे, समर बहादूर सिंह एवं सरफराज खान की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *