शिवरीनारायण। जिस तरह परिवर्तन प्रकृति का शाश्वत सत्य है उसी तरह शासकीय अधिकारियों – कर्मचारियों का स्थानांतरण भी सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है और यह सरकार की विभागों में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए समय-समय पर अधिकारियों एव कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाता है । वहीं कुछ स्वार्थी तत्व छूटभईए नेता व सत्ता के दलाल अपने और अन्य लोगों के गलत व अवैधानिक कार्य को अधिकारियों व कर्मचारियों से कराना चाहते है । नहीं करने पर उन्हें स्थानांतरण की धमकी तक दे डालते हैं। ऐसे तत्व भ्रम में रहते हैं कि यह अधिकारी- कर्मचारी हमारे कुछ भी वैध-अवैध कार्य सुनिश्चित करेंगे। लेकिन उनके कार्यों को अधिकारी कर्मचारी नहीं करते और अपने उच्च अधिकारियों तथा शासन प्रशासन द्वारा दिए निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हैं और अपना कर्तव्य निभाते हैं। जब कभी इन अधिकारी कर्मचारियों का
स्थानांतरण हो जाता है तब ऐसे छूटभईए नेता पूर्व में किसी बात को लेकर धमकी दिए होते हैं। तो ऐसे स्वयंभू और छूटभईए नेता डींगे हाकते फिरते हैं कि अमुक अधिकारी या कर्मचारी ने हमारा काम नही किया तो हमने ही उनका स्थानांतरण करा दिया , कहते हुए समाज और जनमानस में भ्रम फैलाने की कोशिश करता है और अन्य अधिकारी कर्मचारी पर अपना प्रभाव जमाने का असफल प्रयास करता है रौब जमाने के प्रयास करते हैं और जनता के सामने भी अपनी ऊंची राजनैतिक पहूंच होने का ढोंग करता है।
कुछ ऐसी ही वाक्या
शिवरीनारायण में देखने व सुनने को मिल रही हैl अभी तीन दिन पूर्व शिवरीनारायण तहसीलदार अविनाश चौहान का स्थानांतरण बम्हनीडीह तहसील में हुआ है। उनकी कार्यशैली व व्यवहार आमजनता के बीच अच्छे व संतोषजनक रहा है तथा वह समय समय पर भूमाफिया ,रेत माफिया अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उल्लेखनीय कार्यवाही किए हैं। इन कार्यवाहियों में ऐसे छूटभईए स्वयंभू नेता व सत्ता के कथित दलालों ने प्रभावित करने का प्रयास किए पर इन तत्वों को सफलता हाथ नहीं लगी। जिससे ये लोग तहसीलदार चौहान से नाराज चल रहे थे और उनके स्थानांतरण के लिए दुआ करते फिरते रहे हैं । जिले के प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पांच तहसीलदारों का स्थानांतरण हुआ है। जिसमें शिवरीनारायण तहसीलदार अविनाश चौहान का स्थानांतरण बम्हनीडीह तहसील में हुआ है। इसे लेकर नगर में चर्चा है कि शिवरीनायण तहसीलदार के स्थानांतरण कराने के श्रेय लेने में नगर के स्वयंभू व छूटभईए नेताओं में होड़ सी लगी है। ये स्वार्थी तत्व वास्तविकता को स्वीकार नही कर पा रहे हैं। नगर में इसकी चर्चाएं सरगर्म है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
