रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत लैलूंगा वन परिक्षेत्र में हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात एक मादा हाथी और उसके शावक ने ऐसा उत्पात मचाया कि पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। अलग-अलग गांवों में तीन ग्रामीणों की जान चली गई। मृतकों में एक मासूम बच्ची, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का यह जोड़ा पहले गांव में घुसा और कई कच्चे-पक्के मकानों को तोड़ डाला। जान बचाने के लिए लोग घरों से भागने लगे, लेकिन हाथियों का हमला यहीं नहीं थमा। गोसाईडीह गांव में मादा हाथी ने 5 वर्षीय बच्ची को सूंड में लपेटकर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मोहनपुर गांव में एक महिला को हाथी ने सूंड से पटक-पटक कर मार डाला। एक अधेड़ व्यक्ति जो घर के भीतर सो रहा था, उसके ऊपर हाथी गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। कई लोग गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। फिलहाल लैलूंगा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। धरमजयगढ़ के डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने स्थानीय मीडिया को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यही मादा हाथी और उसका शावक कुछ दिन पूर्व बाकारुमा गांव में भी एक ग्रामीण की जान ले चुके हैं। यह जोड़ी लगातार विभिन्न गांवों में घूमते हुए जान-माल का नुकसान पहुँचा रहे है। लगातार हो रहे हाथी के हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि वन विभाग द्वारा उचित चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है। लोग रात्रि गश्त, वन सुरक्षा दल और त्वरित अलर्ट सिस्टम की मांग कर रहे हैं ताकि आगे किसी और की जान न जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
