भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कोर्ट में पदस्थ एक क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय सोमनाथ ठाकुर के रूप में की गई है। मृतक न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट में कार्यरत था। यह घटना तब सामने आई जब कोर्ट में कामकाज शुरू होने वाला था और कर्मचारियों ने उन्हें कोर्ट रूम के भीतर फंदे में उसे लटकता हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस को मृतक की जेब में एक मोबाइल फोन और एक एक्सरसाइज नोटबुक मिला है। जिसमें लिखा गया सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इस नोट में सोमनाथ ने अपनी आत्महत्या का कारण न्यायिक अधिकारी द्वारा बनाए जा रहे अत्यधिक कार्यदबाव को बताया है।घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद न्यायिक कर्मचारियों और अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंचे न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोहर कुमार ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। हमने पहले भी कार्यदबाव के मुद्दे उठाए हैं, लेकिन इस बार मामला जीवन समाप्त होने तक पहुंच गया है। यूनियन स्तर पर हम इसे लेकर कड़ा रुख अपनाएंगे और न्याय की मांग करेंगे। घटना की पुष्टि करते हुए सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है और कारण के रूप में कार्य दबाव का जिक्र किया गया है। लेकिन हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
