कोरबा। पूर्व मंत्री ननकीराम ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस बार उन्होंने बाल्को को फायदा पहुंचाने के लिए DMF फंड का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जयसिंह अग्रवाल ने 300 करोड़ निकलवाए और बालको के लिए सड़क स्वीकृत कराया।
इसके साथ उन्होंने अपने विधायकी कार्यकाल के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल के कार्यकाल हवाला देते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति को निरस्त कर बाल्को से राशि आबंटित कराकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है.
पूर्व मंत्री ननरीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संचालक खनिज संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दर्री डेम से बालको परसाभाटा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाए जाने की शिकायत की है। उनका आरोप है कि यह स्वीकृति बाल्को कंपनी को फायदा पहुंचाने और भ्रष्टाचार करने की नियत से दिलाई गई थी। ननकीराम कंवर का आरोप है कि दर्री डेम से बालको परसाभाटा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति जिला खनिज न्यास मद से करना बाल्को कंपनी को व्यक्तिगत फायदा पहुंचाना है। उन्होंने मांग की है कि इस सड़क निर्माण की स्वीकृति को निरस्त किया जाए और बाल्को कंपनी से आबंटन राशि प्राप्त कर सड़क का निर्माण किया जाए। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल में जब मै रामपुर विधानसभा का विधायक था, उस समय कोरबा विधानसभा के तत्कालीन विधायक जयसिंह अग्रवाल ने एस.ई.सी.एल कुसमुंडा से करीब 300 करोड़ रूपये अलग से स्वीकृत करवाकर बरमपुर सड़क, कुसमुंडा सड़क और सर्वमंगला-दर्री रोड सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति कराया था। एस.ई.सी.एल से आबंटन प्राप्त होने के बाद भी कई सड़क निर्माण को प्रशासन ने लेट लतीफी कर स्वीकृति दी और कई को आज तक स्वीकृति नहीं मिली है जिससे कई सड़क के काम का आज तक टेंडर नहीं किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
