कोसला में भोजली उत्सव : वेशभूषा, गीत और भोजली की हरियाली को लेकर हुई प्रतियोगिता

शिवरीनारायण। माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला धाम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य भोजली उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 10 अगस्त को प्राचीन किला स्थित माता कौशल्या मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें कोसला सहित आसपास के अनेक गांव से काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री गुरुदयाल पाटले विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रिती, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, नगर पंचायत शिवरीनारायण का पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य. युवा नेता मनोबल सिंह जाहिरे, कोसला सरपंच राजकुमार नारंगे विषेश रूप से उपस्थित रहे। भोजली, पारंपरिक वेषभूषा तथा भोजली गीत पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को समिति द्वारा “माता कौसल्या का चित्र” एवं नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मंदिर परिसर में रखे भोजली मईया की पूजन अर्चन की गई, तत्पश्चात समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान माता कौशल्या देवी का चित्र, श्रीफल,साल व पुष्पहार से किया गया।
अतिथियों द्वारा भोजली प्रतियोगिता में भोजली का चयन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान हिंगलेश्वरी साहू, द्वितीय स्थान नंदनी कश्यप एवं तृतीय स्थान पायल कश्यप ने प्राप्त की। वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम शालू कश्यप, द्वितीय बिंदिया कश्यप, तृतीय स्थान पर आरती पटेल को रहीं।
इसी तरह भोजली गीत प्रतियोगिता में पांच दलों को पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा विजेताओं को स्वर्गीय हुलास राम तिवारी के स्मृति में सुधीर तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
सैंकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा..
गांव के निवासी जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू ने कहा कि कोसला ग्राम माता कौसल्या देवी की जन्मस्थली है, इसलिए यहां के सभी धार्मिक, पारंपरिक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से पूरे गांव वाले मिलकर आनंद और उत्साह पूर्वक मनाते हैं, भोजली उत्सव की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है इस उत्सव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन विगत वर्षों से किया जा रहा है और आने वाले वर्षों में भी इसे भव्यता दिया जाएगा। मुख्य अतिथि गुरु दयाल पाटले व प्रिती अजय दिव्य तथा उपस्थित अतिथियों ने आयोजन समिति और कोसला को इस भोजली उत्सव बधाई दी।
इस आयोजन से गांव के माताओं, बहनों, बच्चे, युवाओं व सभी वर्गों में भारी उत्साह देखा गया। समिति द्वारा इसकी आयोजन की तैयारी लंबे समय से की जाती रही है। आयोजन को सफल बनाने में गांव के जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, त्रिलोकी नाथ तिवारी, कोसला सरपंच राजकुमार नारंगे, उपसरपंच योगेश कुमार साहू, युवा नेता मनोबल सिंह जाहिरे, भूपेन्द्र साहू, बसंत कुमार साहू, अशोक कुमार साहू, कनक साहू, संतोष कुमार तिवारी, कन्हैयालाल साहू, फिरत राम कुर्मी, देवकुमार साहू, अवधेश कुमार साहू, सुनील तिवारी, गौरव तिवारी, रमेश कुमार कश्यप, प्रभाकर साहू, सुकदेव पटेल, महादेवा साहू, लक्ष्मण साहू, पीला साव, प्रत्युष कुमार साहू, अशोक कश्यप, संतोष कश्यप, प्रियांशु यादव, सागर वर्मा, तेजराम कश्यप, गुलाब चन्द पटेल, प्यारे लाल साहू, लोकनाथ कश्यप, शिवराम कश्यप, भोलाराम साहू, अंकित यादव आदि का विशेष योगदान रहा है।इन आयोजनों में गांव के वरिष्ट-जन, युवा, बच्चे, माताएं व बहनें हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *