पुलिस ने किया पार्सल बम का खुलासा, EX गर्लफ्रेंड के पति को उड़ाने की थी साजिश, 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सनकी आशिक ने अपनी EX गर्लफ्रेंड के पति की हत्या करने के लिए स्पीकर बॉक्स में बम लगाकर पार्सल कर दिया। जैसे स्पीकर में बिजली की सप्लाई होती एक भयंकर धमाका होता और काम तमाम हो जाता। इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलाव भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।

मामले का खुलासा करते हुए SP लक्ष्य शमा ने बताया कि 16 अगस्त को मानपुर निवासी अफसार खान के पास एक पार्सल पहुंचा। बाहर से वह बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था। लेकिन उसे उठाते ही अफसार को शक हुआ। स्पीकर असामान्य रूप से भारी था और पावर पिन टूटा हुआ दिख रहा था। इसके बाद उसने सावधानी से स्पीकर खोला, तो अंदर जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डेटोनेटर निकला। उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया।
पुलिस जांच में पता चला कि स्पीकर को बिजली से जोड़ते ही करंट डेटोनेटर तक पहुंचता और विस्फोट कर देता। जांच में यह भी पता चला कि दंपती ने यह पार्सल ऑर्डर ही नहीं किया था। पुलिस ने शक के आधार पर विनय वर्मा को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने जुर्म स्वीकार की तो आरोपी ने बताया कि वारदात में परमेश्वर वर्मा (25), गोपाल वर्मा (22), घासीराम वर्मा (46), दिलीप धिमर (38), गोपाल खेलवार, खिलेश (19) समेत 7 लोग शामिल है। मास्टरमाइंड के बताए अनुसार पुलिस ने एक के बाद एक सभी को गिरफ्तार कर थाने लाई।
इस मामले के मास्टरमाइंड विनय वर्मा ने बताया कि IED तैयार करने के लिए फाइनेंसर, डिलीवरी में मददगार, सप्लायर और यहां तक कि फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो बनाने वालों को शामिल किया। परमेश्वर वर्मा ने जिलेटिन खरीदने के लिए 6,000 रुपए नकद दिए। विनय वर्मा ने IED तैयार किया और पार्सल पहुंचाया। गोपाल वर्मा ने डिलीवरी में मदद की। खिलेश वर्मा ने इंडिया पोस्ट का फर्जी लोगो और पता बनाया। जबकि घासीराम वर्मा ने सप्लायर गोपाल सतनामी और दिलीप धीमर से जिलेटिन पहुंचाया। पूछताछ के बाद जब सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी की तो 60 जिलेटिन की छड़ें और 2 डेटोनेटर और बरामद किए गए। जिलेटिन दुर्ग की पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाया गया था।
0 EX गर्लफ्रेंड के पति को मारने की साजिश ?
पूछताछ में मास्टरमाइंड विनय वर्मा ने बताया कि अफसार खान की पत्नी से उनका अफेयर था। बाद में युवती ने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद उसकी शादी गंडई के अफसार खान से हो गई जो कि पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। ब्रेकअप और शादी करने से नाराज युवक ने युवती के पति को मारने की साजिश रची। इसीलिए आरोपी ने होम थिएटर स्पीकर में 2 किलो बारूद भरकर अफसार के एड्रेस पर भेजा, ताकि ब्लास्ट में अफसार की जान चली जाए और विनय का रास्ता साफ हो जाए।
SP लक्ष्य शर्मा ने बताया कि गोपाल वर्मा के साथ विनय पार्सल लेकर आया था। मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

00 गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
1. विनय वर्मा, पिता गुपेन्द्र वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़, जिला KCG
2. परमेंश्वर वर्मा, पिता जीवन वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी चीचा, थाना लिटिया, जिला दुर्ग
3. गोपाल वर्मा, पिता महा सिंग वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़, जिला KCG
4. घासीराम वर्मा, पिता लक्ष्मणलाल वर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी केसला, थाना खैरागढ़, जिला KCG
5. दिलीप धिमर पिता सुदामा धिमर  उम्र 38 वर्ष, निवासी मात्रा, थाना नंदिनी नगर अहिवारा, जिला दुर्ग
6. गोपाल खेलवार उर्फ गोपाल खेलवार, पिता संतोष खेलवार, निवासी पथरिया, थाना नंदिनी नगर अहिवारा, जिला दुर्ग
7. खिलेश पिता प्रहलाद वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी बाज़ार अतरिया, थाना खैरागढ़, जिला KCG
00 बरामद सामग्री
2 किलो आईईडी (स्पीकर में छिपा हुआ)
60 जेलाटिन स्टिक
2 डिटोनेटर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *