बिलासपुर। फर्जी चेक से 70 लाख रुपए निकालने वाले चार आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस धोखाधड़ी में शामिल HDFC बैंक के 2 महिला कर्मचारी भी शामिल है। सभी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि HDFC सरकंडा ब्रांच के ब्रांच मैनेजर सत्यजीत कुमार पिता स्व. गरीबदास वर्मा ने 25.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.05.2025 को इनके बैंक शाखा में एडवर्ड थॉमस नाम का व्यक्ति द्वारा 70,00,000/- रू. का चेक आहरण के लिए प्रस्तुत किया था। जिसे सामान्य जांच करके एडवर्ड थॉमस के खाते में 70,00,000/-रू. ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद HDFC बैंक की शाखा गुड़गांव में एस्ट्रोटर्फ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिकायत दर्ज कराया कि कम्पनी के चालू खाते से कुल 7 फर्जी चेक के माध्यम से 1 करोड़ 40 लाख 40 हजार रूपये निकासी किया गया है। गुड़गांव शाखा से मिली शिकायत पर जांच करने पर पता चला कि निकाली गई रकम में एडवर्ड थॉमस द्वारा जमा किये गये चेक से 70 लाख रूपये एचडीएफसी बैंक शाखा सरकण्डा से आहरण किया गया है। थामस द्वारा जमा किया गया चेक कंपनी द्वारा जारी नहीं किया गया है। एडवर्ड थॉमस ने फर्जी चेक लगाकर रकम आहरण कर धोखाधड़ी किया है। ब्रांच मैनेजर के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरी. कृष्णा साहू के साथ एक टीम तैयार कर एडवर्ड थॉमस को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि रितेश केशरवानी नामक व्यक्ति ने चेक लाकर दिया था और अपने खाते में जमा करने के लिए कहा था। इसके बाद अलग-अलग माध्यम से रकम निकाल कर आहरण किया गया। थामस के बयान के आधार पर आरोपी रितेश केशरवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी सोनल खुंटे और आरती यादव के साथ मिलकर चेक एडवर्ड थॉमस के माध्यम से बैंक में जमा कराकर आहरण किया गया। बैंक कर्मचारी आरती यादव एवं सोनल खुंटे से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जूर्म स्वीकार करते हुये रकम के लालच में चेक आहरण करना स्वीकार किया। इसके बाद सभी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा – 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
00 नाम आरोपी
01. एडवर्ड थामस पिता राजेश थामस उम्र 21 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. रितेश केशरवानी पिता बलराम प्रसाद केशरवानी उम्र 28 वर्ष निवासी महंतपारा शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
03. सोनल खुंटे पिता साहेब लाल खुंटे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्रीन गार्डन कालोनी के पीछे थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. आरती यादव पिता दिलीप यादव उम्र 25 वर्ष निवासी आयुर्वेदित हॉस्पिटल के पीछे लम्बोदर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
