बिलासपुर। अटल बिहारी बाजपेयी विवि के कुलपति ने कोरोना से बचाव के लिए अनूठा प्रयोग अपनाया है। अपने कार्यालय के सामने नीम की पत्तियां रख दी है। उनसे मिलने वालों को 3 पत्तियां चबानी पड़ती है,तभी कुलपति लोगों से मुलाकात करते है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपना रहे हैं। कोई मेडिकल साइंस के अनुसार चल रहे है, मास्क लगा रहे है, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है, तो कोई उससे बचने के लिए अपने आसपास कपूर जल रहे है। यही नही कोरोना से बचने के लिए काढ़ा पीने वालों की भी कमी नही है। जितने लोग उतने उपाय उपलब्ध है। बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भी कुछ ऐसा ही देशी फार्मूला अपनाया जा रहा है। यहां कुलपति से मिलने के लिए आगंतुकों को नीम की तीन पत्तियां चबानी पड़ती है। अगर कोई इसे चबाने से मना कर देता है कि वह उसे कोविड के दूसरे प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ता है। जैसे हांथ में सेनेटाइजर लगाना, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना शामिल है ये सब कोरोना से बचाव के लिए किया जा रहा है। विश्विविद्यालय में कुलपति ऑफिस के बाहर नीम की पत्तियां रख दी गई हैं। जब किसी को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी से मिलना होता है तो सबसे पहले उसे नीम की तीन पत्तियां चबाने के लिए दी जाती है। जब पत्तियां चबा ली जाती है उसके बाद ही कुलपति कार्यालय का दरवाजा उसके लिए खुलता है और उसे अंदर जाने की अनुमति मिलती है। हालांकि इन सब के बाद भी कोरोना गाइड लैंवक पालन कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बाजपेयी का मानना है कि नीम एक संपूर्ण औषधि है, इसके हर तत्व में विषाणु और किटाणु से लड़ने की क्षमता होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीम की पत्तियां किसी को चबाने में कड़वी नहीं लगती है तो पता चलता है कि उसे संक्रमण है क्योंकि संक्रमण के दौरान लोगों का स्वाद चला जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
