आरंग। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी देवनाथ साहू, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला एवं अध्यक्ष हरीश दीवान के मार्गदर्शन में आरंग ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी के नेतृत्व में आज दिनांक 21 अगस्त को बीईओ आरंग दिनेश शर्मा के माध्यम से कमिश्नर रायपुर संभाग, डी पी आई लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर के नाम शिक्षक एल बी ई एवं टी संवर्ग की पदोन्नति माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर करने एवं अन्य मांगों का ज्ञापन सौपकर 31अगस्त तक पदोन्नति न होने की स्थिति मे 1 सितम्बर को जे डी कार्यालय का घेराव करने का अल्टीमेटम दिया। ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी योगेंद्र चंद्राकर, टीकाराम साहू, आनंद सोनी ने बताया कि विगत 3 वर्षों से पदोन्नति न होने से संभाग के शिक्षक एल बी ई एवं टी संवर्ग मे भारी आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कई बार संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर को ज्ञापन सौंपा किन्तु अधिकारियों द्वारा कभी कोर्ट का हवाला देकर तो कभी उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर पदोन्नति करने की बात कहकर गुमराह करते रहे।जिसके चलते रायपुर संभाग के शिक्षक संवर्ग प्रदेश के चार संभागों के माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नत प्रधान पाठकों से कनिष्ट हो चुके है।जिसका खामियाजा भविष्य की पदोन्नति मे भी भुगतना पड़ेगा।अन्य संभागों मे वन टाइम रिलैक्सेशन के तहत दो से तीन बार पदोन्नति हो चुका है किन्तु रायपुर संभाग मे एक भी बार पदोन्नति नहीं होने से शिक्षक संवर्ग मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं।उन्होंने बताया कि माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति हेतु दायर समस्त याचिका का निराकरण माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा किया जा चुका है,इसके बावजूद रायपुर संभाग मे पदोन्नति न होना समझ से परे है। पदाधिकारियों ने अंत में आंदोलन का रुख अपनाया है एवं दिनांक 31 अगस्त तक संभाग के माध्यमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति नहीं की जाती है तो एक सितंबर को संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय रायपुर का घेराव किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। आज अल्टीमेटम ज्ञापन सौंपने के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आरंग हरीश दीवान, कार्यकारीअध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी, जिला संयोजक इंद्रजीत वर्मा जिला प्रचार मंत्री घनश्याम साहू, सुनील पटेल ओमप्रकाश साहू छत्रधर दीवान, अभिषेक तिवारी पोखन साहू जगदीश ध्रुव चित्रा देवांगन मैडम सहित प्रान्त, जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
