बिलासपुर। पुलिस ने ढाबे में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुशल माखीजा ने 19.08.2025 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.08.2025 की रात लगभग 11:00 बजे गुरुनानक ढाबा में अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथियों ने बाद विवाद किया था। इसके बाद 18.08.2025 की रात 10:00 बजे अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथी फिर ढाबा आए और अन्दर घुसकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। साथ शराब पीने के लिए पैसे मांगे, जब ढाबा संचालक ने पैसा देने से मना किया तो मारपीट की और कांच के दरवाजा को तोड़फोड़ किया। रिपोर्ट लिखने के बाद तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की तलाश की गयी।सभी आरोपियों को उनके निवास से हिरासत में लिया गया और पूछताछ की तो घटना करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था जिसे बाल न्यायालय में पेश किया गया।
नाम आरोपी –
01. अंकित तिवारी पिता अश्वनी तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 मंगला बिलासपुर।
02. छोटू उर्फ हितेश कश्यप पिता दऊवा प्रसाद कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास तिफरा बिलासपुर।
03. निखिल चंद्राकर पिता स्व. विश्राम चंद्राकर उम्र 25 वर्ष निवासी बछेरापारा तिफरा बिलासपुर।
04. अनिल सोनी उर्फ डोम पिता शंकर लाल सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी विष्णु चौक तिफरा बिलासपुर।
05. विधि से संघर्षरत बालक।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
