बिलासपुर। मां का जवान बेटा मां, भाई और परिजनों के आंखों के सामने दुनिया से अलविदा हो जाए, तो इस दुख और विशाद का अंत नहीं। कोरोना संक्रमणकाल के दौरान जिन परिजनों के अपनों ने साथ छोड़ दिया उनमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, मां रामदुलारी वह दुखियारे भाई व मां हैं, जिनके दुखों का अंत नहीं है। गहरे विशाद से निकलने के बाद भाई की यादों को संजोये व उनकी स्मृति में विजय ने एक पुनीत कार्य का आज शुभारंभ किया। एक रोटी गौ माता के नाम। इसके पहले रूद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप पूरा होने के बाद हवन पूजन व आरती का कार्यक्रम हुआ। आरती के बाद वाराणसी के आचार्यों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के बीच मां रामदुलारी व भाई विजय केशरवानी ने गौमाता के सामने संकल्प लिया। संकल्प लेने के साथ ही गौमाता को रोटी खिलाकर पुनीत कार्य की शुरुआत की। स्व अजय की याद में पुनीत कार्य की शुरुआत करते वक्त विजय और मां की आंखें छलक पड़ी। विजय बताते हैं कि भाई की यादों को बरसों बरस तक संजोये रखने के लिए इससे अच्छा कार्य कोई हो नहीं सकता था। गौमाता की सेवा सुश्रुसा और संरक्षण से बढ़कर और कोई कार्य नहीं और कुछ भी नहीं। भारतीय पुरातन परंपरा को जीवित रखने के लिए यह जरुरी है। एक रोटी गौ माता के नाम की शुरुआत के साथ ही भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए विजय ने कहा इसे स्कूलों में शुरुआत करेंगे। स्कूल के प्रिंसिपल व हेड मास्टर को पहले भरोसा में लेंगे उसके बाद स्कूली बच्चों के बीच जाएंगे और टिफिन में एक रोटी गौ माता के लिए लेकर आने की अपील भी करेंगे।
विजय बताते हैं कि बच्चों द्वारा टिफिन में एक रोटी गौ माता के नाम पर लाने के साथ ही उनके मन में गौ माता के प्रति प्रेम और सद्भावना की आदत डालेंगे। बच्चों में जब यह आदत पड़ जाएगी तो फिर वे ही सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने ध्वज वाहक के रूप में काम करेंगे और अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे। बच्चे जब घर में गौ माता के नाम पर एक रोटी टिफिन में डालने के लिए मां से कहेंगे तो घर में इसका सकारात्मक असर सामने आएगा। गौ ग्रास अभियान के बहाने हम भावी पीढ़ी को सनातन परंपरा से जोड़ने के साथ ही गौ संरक्षण व संवर्धन की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
00 5वें दिन आध्यात्मिक कार्यक्रम का हुआ समापन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेहरु नगर स्थित निवास में वाराणसी के आचार्यों की अगुवाई में रूद्राभिषेक व सवा लाख महामृत्युंजय जाप का कार्यक्रम आज सम्पन्न हो गया। रूद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप पूर्ण होने के बाद हवन का कार्यक्रम रखा गया था। हवन पूजन व दिव्य आरती के साथ पंचम दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
