बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक भारतीय सेना का फर्जी आईडी दिखाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार 24.08.2025 को ए.सी.सी.यू. एवं थाना सिविल लाइन की टीम को उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस की टिम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस के जवानों ने दोनो को दौड़कर पकड़ा और पूछताछ की तो संदेही रूपेश सिंह ने भारतीय सेना का एक पहचान पत्र दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन उसके हावभाव और पुलिस की सतर्कता से यह स्पष्ट हो गया कि आईडी फर्जी है। जब मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने इस फर्जी आईडी का उपयोग करके ट्रेन की टिकट बनवाया और यात्रा की है। तलाशी में आरोपियों के पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपियों से ए.सी.सी.यू. व थाना सिविल लाइन की टीम पूछताछ कर रही है। कि गांजा कहां से लाए हैं और कहां इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। इस पूरे नेटवर्क की एण्ड-टु-एण्ड इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम के साथ-साथ बी.एन.एस. की कूट रचना से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही हैं।
00 गिरफ्तार आरोपी
1. रूपेश सिंह पिता रघुराज सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोटवा हनुमानगंज, थाना हडिया, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
2. विनोद कुमार सिंह पिता भारत सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 38, बुड़ियादेवी मंदिर, थाना कोतवाली, जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.)
इस सफल कार्रवाई की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा प्रशंसा की गई है तथा ए.सी.सी.यू. एवं थाना सिविल लाइन की टीम को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि बिलासपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार एवं उससे जुड़े संगठित नेटवर्क के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
