60 लाख की ऑनलाइन ठगी, मध्यप्रदेश के महू से चार युवक गिरफ्तार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर है एक आरोपी

बिलासपुर। साइबर पुलिस ने 59,87,994/- रूपए के ऑनलाइन ठगी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले है और सॉफ्टवेयर इंजिनियर है। आरोपियों से पुलिस ने मोबाइल, ATM कार्ड, UPI कार्ड, पासबुक और चेकबुक जप्त किए है।

मिली जानकारी के अनुसार अल्पना जैन कों आरोपियों ने डिमेट अकाउंट खुलवाकर व्यापार करने और शेयर में पैसे लगाकर पैसा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों से ऑनलाईन 59,87,994/- (उन्नसठ लाख सत्तासी हजार नौ सौ चौरान्वे रूपये) जमा करा लिए। जब सिविल लाईन में अपराध दर्ज हुआ तो अग्रिम कार्यवाही के लिए मामला सायबर थाना भेज दिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान कॉल डिटेल, एटीआर रिपोर्ट एवं बैंक से प्राप्त स्टेटमेंट रिपोर्ट व तकनीकी जानकारी के विश्लेषण पर आरोपियों के महू जिला इंदौर मध्यप्रदेश के होने की जानकारी मिली। इसके बाद IG और SSP के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर मध्यप्रदेश के इंदौर जिला स्थित महू के लिये रवाना किया गया। टीम लगातार 03 दिन तक संदेहियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी ललीत कुमार, अर्पित साल्वे, कमलजीत सिंह चौहान
एवं रोहित निषाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों पूछताछ में बताया की वे आम लोगो को फर्जी एजेंसी गणेशम सिक्युरिटी के नाम पर विश्वास दिलाकर ऑनलाईन निवेश/व्यापार में पैसे लगाकर पैसा कमाने का झांसा देकर गोल्ड में निवेश करने के लिए प्रेरित करते थे। निवेश का फर्जी लाभांस दिखाकर लगातर पैसे निवेश के नाम पर जमा कराकर धोखाधडी करते रहे है। प्रकरण के आरोपी ललीत कुमार एनआईआईटी दिल्ली से कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलॉपमेंट की पढाई कर ऑनलाईन सॉपिंग साईट में मैनेजर का काम करता था। लेकिन अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वेबसाईट व एप्पलीकेशन बनाकर ठगी का काम करने लगा। ठगी करने के लिये मोबाईल नम्बर व ठगी की राशि प्राप्त करने और नगदी आहरण करने के लिये साथियों से कमिशन पर बैंक खाता लेकर ठगी का काम करते थे। आरोपी घटना में उपयोग किये जाने वाले अधिकांश मोबाईल सीम और एटीएम को काम होने के बाद फेक देते थें। मामले में आरोपी 01. ललीत कुमार 02. बबलू उर्फ कमलजीत सिंह चौहान 03. अर्पित साल्वे 04. रोहित निषाद से घटना के दौरान प्रयुक्त 04 नग मोबाइल, 08 नग एटीएम कार्ड, 01 नग यूपीआई कार्ड, 02 पैन कार्ड, 01 चेकबुक. 02 नग पासबुक जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड में लाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01. ललीत कुमार पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी अजय किराना स्टोर के पास बबलू का मकान धारनाका महू थाना कोतवाली महू जिला इंदौर म.प्र.
02. बबलू उर्फ कमलजीत सिंह चौहान पिता दिलावर सिंह चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी म.न. 76-ए अयोध्यापुरी कॉलोनी कोदारिया महू थाना कोतवाली महू जिला इंदौर म.प्र.
03. अर्पित साल्वे पिता संतोश साल्वे उम्र 30 वर्ष निवासी मकान न. सी-06 गिरनार सिटी फेस-1 गुजरखेड़ा महू थाना कोतवाली महू जिला इंदौर म.प्र.
04. रोहित निषाद पिता बहादुर निशाद उम्र 25 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी ओमशांति भवन के सामने धारनाका महू थाना कोतवाली महू जिला इंदौर म.प्र.

जप्त संपत्ति :- घटना में प्रयुक्त मोबाईल 04 नग मोबाइल 07 नग एटीएम कार्ड 01 नग यूपीआई
कार्ड 02 नग पैन कार्ड, 01 फर्द चेकबुक, 02 नग पासबुक
उपरोक्त कार्यवाही में श्री राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनुज कुमार, सी.एस.पी. सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, सउनि सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, विक्कू सिंह ठाकुर, आरक्षक विजेन्द्र सिंह, चिरंजीव का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *