बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी पुलिस को एक महिला की लाश मिली है। महिला के हाथ में त्रिशूल और महादेव लिखा हुआ टैटू बना है। यदि महिला के संबंध में कोई जानकारी किसी को हो तो तत्काल पुलिस को फोन करके सूचना दे।
कल दिनांक 24.08.25 को थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर (छ ग) के ग्राम शिवटीकारी में शिवनाथ नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। थाने में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। महिला के संबंध में आसपास पूछताछ की गई है लेकिन अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पायी है। महिला की उम्र लगभग 20 -30 वर्ष के बीच की लग रही है। दाहिने हाथ मे त्रिशूल में महादेव एवं बाया हाथ मे ग्राफिक स्टाईल में अग्रेजी में लिखा टैटू बना हुआ है। जिस किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की महिला के लापता होने की जानकारी हो या मिले पचपेड़ी थाना प्रभारी को फोन नंबर 9479193043 एवं कंट्रोल रूम बिलासपुर के नंबर-94791 93099 पर सूचित कर सकते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
