रायगढ़। भूपदेवपुर पुलिस ने प्लांट से लोहा चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से एक हाईड्रा, एक माजदा और करीब चार टन लोहा जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला 25 अगस्त का है जब थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग को सूचना मिली कि ग्राम देवरी स्थित विसा पावर प्लांट में कुछ लोग वाहन लेकर चोरी करने पहुंचे हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंची तो प्लांट के सुरक्षागार्ड और सुपरवाईजर ने बताया कि आरोपी वाहन में लोहे की चादर लोड कर रहे है। घेराबंदी में दो लोगों को पकड़ा गया जिन्होंने अपना नाम गोपीशंकर साहू और शुभम कर बताया। उनके अन्य साथी प्रमोद कुमार कौशिक और माजदा वाहन चालक इमरान पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए।
सुपरवाइजर शंकर लाल उरांव की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 111/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की है। आरोपी शुभम कर के बयान पर माजदा वाहन (क्रमांक CG 04 PW 3503) से करीब तीन टन लोहा, जिसकी कीमत 75 हजार रुपये है, जब्त किया गया है। जबकि आरोपी गोपीशंकर साहू से हाईड्रा वाहन (क्रमांक CG 11 BF 0535) जब्त कियांग है। दोनो वाहन के मालिक भोलेश्याम साहू को भी हिरासत में लिया गया है।
इसी दौरान सुपरवाइजर ने ग्राम डूमरपाली निवासी रविशंकर साहू और मुकेश साहू पर भी पावर प्लांट से लोहा चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 112/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस दर्ज कर दबिश दी और दोनों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया और उनके घर से करीब एक टन लोहे कि चादर जिसकी कीमत 25 हजार रुपये है, जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
(1) शुभम कर पिता स्व. श्री गौतम कर उम्र 32 वर्ष साकिन जगमल चौक वार्ड क्रमांक 38 बिलासपुर थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(2) गोपीशंकर साहु पिता श्री घनश्याम साहु उम्र 29 वर्ष साकिन संजयग्राम गाड़ामोड़ थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा (छ.ग)
(3) भोलेश्याम साहु पिता श्री सीताराम साहु उम्र 29 वर्ष साकिन ग्राम कोटेतरा थाना जैजेपुर जिला सक्ती (छ.ग)
(4) रविशंकर साहू पिता स्व० कन्हैयालाल साहू उम्र 48 वर्ष ग्राम डूमरपाली
(5) मुकेश कुमार साहू पिता स्व० शत्रुधन साहू उम्र 32 वर्ष ग्राम डूमरपाली
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
