डेस्क न्यूज। टीकमगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर विधायक पुत्र के बंगले में युवती की लाश मिली है। लाश के चेहरे में चोट के निशान दिखाई दे रहे है। इससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। फिलहाल शव का पोस्ट मार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
टीकमगढ़ के खरगापुर से कांग्रेस विधायक चंदा गौर के बेटे अभियंत गौर उर्फ टीटू के छतरपुर स्थित घर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना सिविल थाना क्षेत्र की सनसिटी कॉलोनी की है। मृतका की पहचान सपना रैकवार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बेलाताल की है और कई साल से विधायक के बेटे के घर में काम कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया गया। महज कुछ ही घंटों में सुबह 9:00 बजे पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप भी दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है, साथ ही सपना का मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में युवती को घटना स्थल की ओर जाते देखा गया है, हालांकि इसके आगे क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं है।
मृतका की उम्र को लेकर भी भ्रम की स्थिति है। स्थानीय लोगों ने सपना की उम्र 17 वर्ष बता रहे है, जबकि सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे के अनुसार युवती की उम्र 21 वर्ष है।
सपना के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि चोट ताजा हैं और किसी संघर्ष का संकेत देती हैं।
घटना के बाद केवल एक महिला डॉक्टर की मौजूदगी में शव का पीएम कराया गया। इस तरह के संदिग्ध मामलों में आमतौर पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाता है, लेकिन इस मामले में जल्दबाज़ी से काम लिया गया।
00 सुसाइड नोट नहीं मिला
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या कुछ और। लोगों का आरोप है कि घटना को जल्द से जल्द दबाने और सामान्य बताने की कोशिश की जा रही है।मृतका की मां उषा का कहना है कि हम उनके लड़के और बहू के बुआ लगते है। हम जतारा के रहने वाले है। हम लोगों को उन लोगों ने परिवार की तरह रखा हम उनको भैया और भाभी मानते थे। फोन से जानकारी मिली की बच्ची की तबीयत खराब है उसके बाद पता चला कि अटैक से उसकी मौत हो गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
