बिलासपुर। खाद्य विभाग की टिम ने शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करके 41 गैस सिलेंडर जप्त किए है। टिम ने रिफिलिंग में उपयोग होने वाली बांसुरी और तौल मशीन भी जप्त किया है। गैस की कालाबाजारी करने वाले तीन दुकानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य विभाग की टीम ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ एक जांच अभियान चलाया। जांच टिम ने आशीष ट्रेडर्स, शुभम किचन केयर और आर्य फ्रिज एवं गैस चूल्हा रिपेयर सेंटर से कुल 41 घरेलू गैस सिलेंडर, 05 बंसी बांसुरी और 02 तौल मशीनें जब्त कीं है। जांच टीम सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, सहायक खाद्य अधिकारी सविता शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य, सहायक खाद्य अधिकारी विनीता दास, खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत शामिल थे।
अभियान का उद्देश्य घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकना, घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाना है। जिन संस्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए है उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
00 जांच का परिणाम
कुल 41 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
05 बंसी बांसुरी जब्त किए गए।
02 तौल मशीनें जब्त की गईं।
00 जब्त की गई सामग्री का विवरण
01 आशीष ट्रेडर्स (ओल्ड बस स्टैंड बिलासपुर): 10 घरेलू गैस सिलेंडर।
02 शुभम किचन केयर (कोनी): 13 घरेलू गैस सिलेंडर।
03 आर्य फ्रिज एवं गैस चूल्हा रिपेयर (कोनी बिलासपुर): 18 घरेलू गैस सिलेंडर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
