बिलासपुर। कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर के मार्गदर्शन में प्रभारियों द्वारा 5.6 किलोग्राम गांजा का परिवहन करते आरोपी सीपत क्षेत्र से तो 7 लीटर शराब का परिवहन करते आरोपी बिल्हा क्षेत्र से हिरासत में लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 26 एवं 27 अगस्त की दरमियानी रात सीपत प्रभारी भूपेन्द्र जमाडे को मुखबिर से सूचना मिली कि मोपका बाईपास से एक आदमी मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहा है। प्रभारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अपने दल के साथ आरोपी का पीछा किया। पीछा करते हुए नगोई बायपास चौक के पास 5.6 किलोग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल के साथ आरोपी महेन्द्र शिकारी पिता मंडल शिकारी को हिरासत में लिया गया।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ब) II (ब) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 28-8-25 को बिल्हा प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी छवि पटेल द्वारा क्षेत्र में गस्त करते समय थाना बिल्हा के ग्राम पासीद में शंकर बंजारे द्वारा 7 लीटर शराब का मोटरसाइकिल होंडा शाइन सीजी 10 बी जेड 0746 से परिवहन करते गिरफ्तार किया गया।दोनों प्रकरणों के आरोपी वर्तमान में जेल दाखिल तथा जप्त वाहनों के विरुद्ध राजसात कि कार्यवाही प्रक्रियाधिन है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
