कोरबा। SECL प्रबंधन ने चोरी छिपे कबाड़ बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद अपने 6 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इधर पुलिस ने मुड़ापार बाईपास स्थित तनवीर की दुकान से पुलिस ने कबाड़ जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। SECL की रजगामार, ढेलवाडीह और सिंघाली भूमिगत खदान के लिए कर्मचारियों ने रिजनल स्टोर से ट्रक में समान लोड कराया और रवाना हुए। ट्रक में लोहे का एंगल, बेयरिंग समेत कई अन्य कीमती स्क्रैप ट्रक में लोड किया गया था। SECL के विभागीय ट्रक में समान लेकर निकले लेकिन रास्ते में समान कबाड़ी की दुकान में बेच दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियों बना लिया और वायरल कर दिया। इसके बाद एसईसीएल प्र्रबंधन में हड़कंप मच गया। मानिकपुर पुलिस ने मुड़ापार स्थित कबाड़ी की दुकान से सभी सामानों को जब्त कर जांच शुरू कर दी। इस पूरे मामले में एसईसीएल मुख्यालय ने गंभीरता दिखाते हुए विजलेंस विभाग ने इस चोरी की घटना में शामिल 6 कर्मचारियोें को विजिलेंस विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले कर्मचारियों में सिंघाली भूमिगत खदान में कार्यरत सहेत्तर साय- जनरल असिस्टेंट, ढेलवाडीह खदान में सपोर्ट मिस्त्री के पद पर कार्यरत श्यामचरण, रजगामार भूमिगत खदान में स्पोर्ट मिस्त्री के पद पर कार्यरत रामचरण, रतिराम-स्टोर टेण्डल, पंचराम सहित लिपिक संजय कुमार को निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस पूरे मामले में एसईसीएल कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक अपराध दर्ज नही किया है। यदि इस पूरे मामले में पुलिस अपराध दर्ज करती है, तो निलंबित कर्मचारियों की मुश्किले और बढ़नी तय है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
