रायगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने 20 अगस्त 2025 को एसीबी की बिलासपुर ऑफिस में शिकायत दर्ज की थी।
मिली जानकारी के अनुसार सुनीत ने 19 अगस्त को ACB में शिकायत करते हुए बताया कि आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग उनके मां के घर ग्राम पंडरी महुआ पहुंचे और अवैध शराब बनाने का आरोप लगाकर घर की तलाशी ली। इस दौरान नारंग ने उनकी मां से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और कथित तौर पर कड़ी कार्रवाई से बचाने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। सुनीत ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और इसके बजाय नारंग को पकड़वाने का फैसला किया। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और पाया कि नारंग की मांग गैरकानूनी थी। इसके बाद नारंग को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। 30 अगस्त 2025 को सुनीत को केमिकल लगा हुआ 50,000 रुपये की रिश्वत राशि लेकर नारंग के पास खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय भेजा। जैसे ही नारंग ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली गई और नारंग के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
