रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन 1 सितंबर को जेडी कार्यालय का घेराव करेंगे। घेराव का अल्टीमेटम देते ही जेडी ने टी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, सोनकला ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ने बताया कि रायपुर संभाग में शिक्षक संवर्ग ई एवं टी की पदोन्नति माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर विगत 3 वर्षों से नहीं हुआ है। पदोन्नति नहीं होने से शिक्षकों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों की समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने 1 सितंबर को जेडी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। 18 अगस्त को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त रायपुर, डीपीआई एवं जेडी कार्यालय को मांग पत्र के साथ घेराव का अल्टीमेटम दिया था। जिसके चलते दिनांक 29. 08. 2025 को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर संजीव श्रीवास्तव द्वारा रायपुर संभाग में कार्यरत टी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर करने का टाइम टेबल जारी किया है। तत्सबंध मे दिनांक 30.8.2025 को एसोसिएशन की अत्यावश्यक बैठक आहूत कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जे डी द्वारा केवल टी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति हेतु विस्तृत टाइम टेबल जारी किया है। किन्तु लगभग 85 प्रतिशत ई संवर्ग के शिक्षकों की उपेक्षा की गयी है। जब तक ई संवर्ग के शिक्षकों का माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के लिए टाइम टेबल जारी नहीं किया जाता तब तक जे डी कार्यालय घेराव का कार्यक्रम यथावत रहेगा। एसोसिएशन की बैठक मे उपस्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, प्रांतीय पदाधिकारी शोभा सिंह देव, योगेश ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा, अंजुम शेख, सुखनन्दन साहू, पूर्णनांद मिश्रा, केशव राम साहू, यशवंत बघेल, पूरन लाल साहू, विनोद सिन्हा, जिलाध्यक्ष धमतरी डॉ भूषण लाल चंद्राकर, रायपुर ओमप्रकाश सोनकला, महासमुंद नारायण चौधरी, गरियाबंद परमेश्वर निर्मलकर, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान, गोपाल वर्मा, शैलेन्द्र कौशल, दिनेश साहू, रमेश यादव, गेवाराम नेताम, कैलास सोन, टीकम सिन्हा, देवेंद्र भोई, santosh साहू, धवलेश्वर, गजेंद्र नायक, लक्षमण मानिकपुरी, नंद रामटेके, प्रदीप वर्मा, रविन्द्र कुमार, बुधेश्वर बघेल, संजय यादव, एस के साहू, सुरेश केला आदि ने संभाग के समस्त एल बी संवर्ग के शिक्षकों से अपील किया है कि 1 सितम्बर को जे डी कार्यालय के घेराव मे अपनी उपस्थिति 12.30 बजे तक अधिक से अधिक संख्या मे प्रदान करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
