रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ने बताया कि रायपुर संभाग में शिक्षक संवर्ग ई एवं टी का पदोन्नति माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर विगत 3 वर्षों से नहीं हुआ है। इसके कारण शिक्षकों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित सैकड़ों शिक्षकों ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर का घेराव किया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते जे डी ने एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल को चर्चा के लिए बुलाया। चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने शिक्षक एल बी संवर्ग ई एवं टी की पदोन्नति शीघ्र करने सहित सहायक शिक्षकों की पदोन्नति शिक्षक के पद पर करने व पदोन्नति की प्रक्रिया मे ओपन कॉउन्सिलिंग करने, रायपुर संभाग के शिक्षकों को 3वर्षों का पेपर सीनियारिटी प्रदान करते हुए पदोन्नति देने की मांग प्रमुखता से रखी गयी। जिस पर जे डी संजीव श्रीवास्तव ने एक सप्ताह के अंदर ई संवर्ग की पदोन्नति का टाइम टेबल जारी करने सहित सभी मांगों को शीघ्रता से पूर्ण करने का भरोसा दिया। मांगें पूर्ण नहीं होने पर प्रतिनिधि मंडल ने आगे रणनीति बनाकर उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है। एसोसिएशन के घेराव कार्यक्रम मे प्रांतीय पदाधिकारी जितेंद्र मिश्रा, रायपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान, प्रफुल्ल मांझी इंद्र जीत वर्मा घनश्याम साहू, जितेंद्र मिश्रा, गोपी गुप्ता, उत्तम गैंडरे, चंद्रहास वर्मा, तारकेश्वर डडसेना, योगेंद्र चंद्राकर, जयप्रकाश द्विवेदी, प्रमोद धीवर, विजय देवांगन, शेख मोहम्मद, डोमार वर्मा, आनंद सोनी, विनोद यादव, जितेंद्र देवांगन हीरा लाल यादव राकेश बाबू शुक्ला कुशल ध्रुव, गिरीश लाखे विनोद यादव, सोमती बया सुषमा वंदे आदि लगभग दो सौ शिक्षक उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
