बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जिला चिकित्सालय में संचालित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में 50 आक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर और बढ़ाया जा रहा है। आज कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने अंतिम चरण की व्यवस्था का जायजा लेकर 48 घंटे के भीतर सेवा शुरू करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को दिए।
जिला अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 100 आक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर है। आवश्यकता को देखते हुए डेडीकेटेड कोविड अस्पताल के तृतीय तल में 50 आक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर और बढ़ाया जा रहा है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने की जा रही तैयारियों को देखा। उन्होंने परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए मरीजों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेटरैस, साफ – सफाई, ऑक्सीजन पाइप लाइन आदि की व्यवस्था स्वयं देखी।
00 ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण
कलेक्टर ने जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महाजन ने वर्तमान में ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता के विषय में कलेक्टर को जानकारी दी। वर्तमान में कोविड मरीजों को सप्लाई की जा रही ऑक्सीजन लाइन व्यवस्था को एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। इस पर कलेक्टर ने संतुष्टि जतायी। उन्होंने सिलेंडर की रिफलिंग एवं बैकअप की भी जानकारी ली।
00 कलेक्टर ने लॉक डाउन का जायजा लिया
कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने आज लॉक डाउन के दूसरे दिन शहर का जायजा लिया। इस दौरान लोग अनावश्यक घरों से तो नहीं निकल रहे हैं और जरूरी काम वालो को कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है, इसका जायजा उन्होंने लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन रोकने में सहयोग करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
