बिलासपुर। पुलिस की शिकायत निवारण शिविर में आज सैकड़ों पीड़ित और उनके परिजन पहुंचे। पहले ही दिन मौके पर 60 शिकायतों का निराकरण किया गया। शिविर में जमीन विवाद की ढेरों शिकायतें आई। इससे स्पष्ट है कि राजस्व विभाग जमीन विवाद पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा है और पीड़ित पुलिस का हस्तक्षेप चाहती है।
आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा आज बिलासगुड़ी चेतना भवन में वृहदशिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे शिकायत निवारण शिविर में कुल 60 शिकायत प्राप्त हुईं जिनका आवेदक अनावेदकों को सुनकर मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में ज्यादातर शिकायतें मुख्यतः जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर फ्रॉड एवं लेन देन से संबंधित धोखाधड़ी के थे। SSP ने प्रत्येक फरियादी से स्वयं चर्चा कर समस्या सुनी और संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा जिला स्तर पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन करने का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित निकाल करना एवं जनता को त्वरित न्याय सुलभ कराना है ताकि फरियादियों को बार बार”थाने के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़े। जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म है। आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। फरियादियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। शिकायत निवारण शिविर में प्रमुख रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (iucaw) श्रीमती रश्मित कौर चावला, सीएसपी कोतवाली, सीएसपी सिविल लाइन, डीएसपी आजाक सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
