रायपुर। मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। एक पति – पत्नी ने एक कारोबारी को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर अपना शिकार बनाया है। ठग दंपति ने रकम लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया। जब पीड़ित ज्वाइनिंग करने गया तो उसे पता चला कि ठगी का शिकार हो चुका है। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार ठगी का ये मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। रायपुरा स्थित शिवोम विहार कॉलोनी निवासी आकाश साहू गाड़ी खरीदी-बिक्री का कारोबार करता है। आकाश ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान साथी जितेंद्र बघेल के माध्यम से विश्वनाथ गुप्ता उर्फ विष्णु गुप्ता से हुई थी। आरोपी ने खुद को बड़े नेताओं और मंत्रालय के अधिकारियों का करीबी बताकर पहले प्रभाव जमाया। इसके बाद अगस्त 2024 में विश्वनाथ गुप्ता ने उसे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में लेकर गया।
वहां उसने अपनी पत्नी चंदा गुप्ता से मुलाकात कराया। दोनों ने दावा किया कि मंत्रालय और जल संसाधन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पद खाली हैं और वे आसानी से नौकरी लगवा सकते हैं। आरोपियों की बातों में आकर आकाश साहू ने अपनी पत्नी रेशमी साहू, रिश्तेदार शेषनारायण साहू और रविशंकर साहू के लिए आवेदन भरवाया। इसके बाद आरोपी दंपती ने अलग-अलग तारीखों में फोन-पे और नकद के जरिए करीब 23 लाख रुपए ले लिए।
पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2024 में आरोपियों ने मोबाइल पर कथित नियुक्ति पत्र भी भेजा। इसके बाद जनवरी 2025 में व्हाट्सएप के जरिए इम्प्लॉय आईडी भी भेजी। जब आकाश अपनी पत्नी और रिश्तेदारों को लेकर ज्वाइनिंग कराने मंत्रालय पहुंचा, तब अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर उन्हें पूरी तरह फर्जी बताया। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी दंपती ने मंत्रालय में “छापा पड़ने” का बहाना बनाकर कुछ महीने इंतजार करने के लिए कह दिया। बाद में दोनों के मोबाइल बंद हो गए। आकाश साहू जब आरोपियों के पत्थलगांव स्थित घर पहुंचा तो वहां आरोपी की पत्नी मिली। उसने जल्द पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने डीडी नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन दोनों पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
