बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने बेहतराई रोड से एक युवक को भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन और टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। लेकिन आरोपी का एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 01.09.2025 को सरकंडा पुलिस ने नाग नागिन तालाब बहतराई के पास छापामार कार्यवाही की। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक को दौड़ाकर पकड़ा गया। जिसने अपना नाम राजेन्द्र साहू पिता बनवारी लाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बहतराई बताया। दूसरा व्यक्ति रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र साहू की तलाशी ली तो उसके पास से एक सफेद और एक काले रंग का कैरीबैग मिला। कैरीबैग से पुलिस ने 25 नग Avil Injection, 100 नग Rexogesic Injection तथा 130 नग Nitrazepam Tablets जप्त की। जप्त नशीली इंजेक्शन और टेबलेट की कुल कीमत 6506 रुपये के आसपास की बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा – 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। पुलिस के अनुसार इन दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से लोग नशे के आदी हो जाते हैं। इससे शरीर कमजोर होता है, सांस लेने में दिक्कत होती है, याददाश्त पर असर पड़ता है और धीरे-धीरे इंसान सामान्य जीवन जीने लायक नहीं रह जाता। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई है। प्रकरण में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन की जा रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
