बिलासपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 ने आज ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए शहर में बढ़ते अपराध और स्कूलों में निःशुल्क पुस्तक, गणवेश का वितरण नही होने पर चिंता व्यक्त की है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अपराध पर जल्द नियंत्रण करने की मांग की है साथ ही स्कूलों में पुस्तक और गणवेश वितरण कराने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालो में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रदेश महामंत्री देवेंन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, समीर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, सीमा घृतेश प्रमुख रुप से शामिल थे। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि बिलासपुर एक शांत प्रिय शहर है। कुछ समय से लगातार शहर के अंदर अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अब तो स्कूल क्षेत्रो में भी विद्यार्थियों के बीच चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है।विजय पांडेय ने कहा भाजपा को केवल सत्ता सुख चाहिए, जनता भले ही परेशान हो।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि शिक्षा का एक तिहाई सत्र बीत चुका है। स्कूलों में तिमाही परीक्षा होने वाली है। किंतु अभी भी बहुत से स्कूलों में न तो गरीब बच्चों को पुस्तक मिल पाई है और न ही गणवेश मिला है। भाजपा सरकार पहले ही युक्तियुक्तकरण के नाम पर बहुत से स्कूलों को बंद कर चुकी है। उसके बाद भी शिक्षा की स्तर पर ध्यान न देना कहीं न कहीं निजी स्कूलों को प्रोत्साहित करने की मंशा है।
ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। उनकी नैतिकता, योग्यता, काबिलियत से देश को मजबूती मिलती है। बच्चो के हाथों में कलम ही शोभा देती है। परन्तु कुछ आपराधिक विचार के बच्चे भी शिक्षा के मंदिर को बदनाम कर रहे है। अभिभावक भी चिंतित है। ज़िला प्रशासन और शिक्षा विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी, पुर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू, प्रवक्ता ऋषि पांडेय, समीर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ,सीमा घृतेश, रमाशंकर बघेल, हिमांशु कश्यप, फरिद, बबली, सज्जू अली, विरेन्द्र सारथी, अयाज खान, हेरी डेलियन, रिजवान खान, विराज रजक, रमजान ग़ौरी, वकार खान, वाशिम बक्श समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
