बिलासपुर। साई नृत्य नियलम प्रणवम की ओर से हर साल नृत्य और संगीत के क्षेत्र में “प्रणवम” के नाम से प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में मध्यभारत के सैकड़ों स्कूली बच्चे शामिल होते है। हर साल की तरह इस वर्ष भी “प्रणवम 2025” का आयोजन किया गया। 29 अगस्त से 2 सितंबर तक ठाकुर छेदीलाल “बैरिस्टर” कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 राज्यों के 1200 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम समेत लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। दर्शक चार दिन तक मुग्ध होकर नौनिहालों की प्रतिभा का आनंद लिया। प्रतियोगिता में संगीत के भी कई विद्याओं जिसमें क्लासिकल, नॉन क्लासिकल, लोक गीत – संगीत की प्रस्तुति नौनिहालों ने दी। बिलासपुर शहर के डीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भी 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में क्लासिकल संगीत की शानदार प्रस्तुति दी। जिसमे काव्या भट्टाचार्यजी, अनविका सिंह, अभिध्यान चंदेल, अवयुक्त जायसवाल ने अपनी गायक से लोगों को मुग्ध किया। इस संगीत में तबले पर श्रीजय मिश्रा ने समां ही बांध दिया। उनके तबले की थाप सुनकर झूम उठे और वाह… उस्ताद… कहने से नहीं चुके। इन बच्चों की शानदार प्रस्तुति के कारण ही इन्हें प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। साथ ही साथ सभी वर्गों में शानदार प्रस्तुति देने के कारण इन्हें प्रणवम उत्कृष्ट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने गुरु श्री आलोक पांडे एवं श्री आशुतोष पांडे को दीं है। सभी बच्चों का कहना है कि गुरु के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के आशीर्वाद से ही यह मुकाम हासिल हो सका है। प्रणवम कार्यक्रम में बच्चों की शानदार सफलता और मार्गदर्शन के लिए उनके गुरु आलोक पांडे भी सम्मानित हुए और उन्हें “गुरु गौरव” के सम्मान से नवाजा गया है। प्रणवम कार्यक्रम-2025 के आयोजक श्रीमती श्वेता नायर और अरुण नायर ने बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
