बिलासपुर। आबकारी विभाग ने हरियाणा की 36 बाटल शराब जप्त की है। शराब तस्करी करके लाई गई थी और बार में खपाने की तैयारी थी। मामले में विभाग ने 02 तस्करों को पकड़कर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ में तस्करी की शराब भरपूर मात्रा में खपाई जा रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। प्रदेश की सीमाओं में इन तस्करों की जबरदस्त सेटिंग है। यही कारण है कि कभी कभार ही ये पकड़ में आते है। मध्य प्रदेश के रास्ते इनोवा जैसी बड़ी गाड़ियों में शराब लाया जा रहा है। जबकि दीगर प्रांतों की शराब ट्रेन और बड़े कंटेनरों के माध्यम से लाई जा रही है। ताजा मामले में आबकारी विभाग ने हरियाणा की शराब जप्त की है। जानकारी के अनुसार आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला एवं वेद प्रकाश नेताम ने बिलासपुर जयरामनगर के बीच दो आरोपी विक्रम पटेल (खेसरा अकलतरा) एवं उमाशंकर खांडे (नगोई तखतपुर) से 36 बोतल हरियाणा की ब्लेंडर प्राइड जप्त की है। दोनो के खिलाफ धारा 34(2), 36, 59 (क) का प्रकरण कायम कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह कोटा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहे दिनेश ध्रुव ने आज भी आमागोहन बेलगहना क्षेत्र के उमेश कुमार के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल किया गया।
इसी प्रकार आबकारी वृत्त मस्तूरी प्रभारी ऐश्वर्या मिंज के द्वारा शराब कोचियायों को लगातार जेल का रास्ता दिखाया जा रहा है इसी अनुक्रम में दिनांक 2/9/25 को 74 नग देशी मदिरा प्लेन जप्त कर मोपका से आरोपी धरम लाल साहू को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)का प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
