मैं अपने आसपास के चमचों को जानता हुं, चमचे सांप और बिच्छू से कम नहीं- महंत, कहा – किसने दी मोदी की मां को गली ?

बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का कहना है कि चमचे और कार्यकर्ता में जमीन आसमान का अंतर है। चमचे सांप और बिच्छू की तरह होते है। इनसे बचके रहना चाहिए। मैं अपने आसपास के चमचों को जानता हूं।

वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा की तैयारी बैठक लेने आए चरण दास महंत ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया 9 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। इस प्रदेश के माध्यम से बताया जाएगा कि हमारे संवैधानिक अधिकारों की चोरी हो रही है। हमारे संवैधानिक अधिकारों को लूटा जा रहा है। वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन हर प्रदेश में किया जाएगा। हमारे प्रदेश में ये बिलासपुर में होगा। चमचे वाले बयान पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चमचों और कार्यकर्ताओं में जमीन आसमान का अंतर है। कार्यकर्ता जमीन में अपनी पार्टी की बेहतरी के लिए काम करते है। अपनी संस्था के लिए काम करता है। अपने क्षेत्र के गरीबों को ऊपर उठाने के लिए काम करता है। जबकि चमचे हमेशा आसमान में उड़ते है। उनका पांव कभी जमीन में नहीं रहता। वह केवल अपने स्वार्थ के लिए काम करता है। अपना हित साधने के लिए अपने नेता को भी डुबो देते है। मेरा बयान ऐसे ही चमचों के लिए था। हमको ऐसे ही चमचों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने चमचों की तुलना सांप और बिच्छू से करते हुए उनसे बचने की सलाह भी दी।जब उनसे पूछा गया कि आप अपने आसपास के कार्यकर्ताओं और चमचों को तो समझते है न ? तो उन्होंने स्पष्ट कहा की वे अपने आसपास के चमचों को बहुत अच्छे से जानते है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मां की गाली किसने दी ? क्या किसी कांग्रेस के कार्यकर्ता ने दी या आर जे डी के किसी कार्यकर्ता ने दी ? भाजपा को बताना चाहिए ? जब उनसे पूछा गया कि सालभर पहले EVM को लेकर आरोप लगाते थे, अब वोट चोरी का आरोप लगा रहे है। क्या EVM अब ठीक हो गया है ? इस पर उन्होंने कहा कि EVM का मामला अभी भी है।  EVM के माध्यम से वोट चोरी होती है। EVM के माध्यम से वोट बदल दिए जाते है। EVM के माध्यम से हमारे अधिकार छीने जाते है। हम आज भी चाहते है कि चुनाव बैलेट पेपर से किया जाए।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *